NEET-UG 2026: नागपुर के छात्र को मिला अबू धाबी का परीक्षा केंद्र, एडमिट कार्ड देख परिवार के उड़े होश

0 पुनर्परीक्षा से एक दिन पहले सामने आई चौंकाने वाली चूक, एनटीए से लगाई सुधार की गुहार नई दिल्ली/नागपुर। नीट-यूजी 2026 की पुनर्परीक्षा से ठीक एक दिन पहले एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। महाराष्ट्र के नागपुर निवासी एक छात्र को उसके नए एडमिट कार्ड में परीक्षा केंद्र भारत की बजाय संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के अबू धाबी में आवंटित कर दिया गया। परीक्षा 21 जून को होनी है और इतनी कम अवधि में विदेश जाकर परीक्षा देना छात्र और उसके परिवार के लिए लगभग असंभव है। नागपुर की जगह मिला अबू धाबी का सेंटर जानकारी के अनुसार छात्र को पहले नीट परीक्षा के लिए नागपुर के सरस्वती […]

NEET UG 2026 री-एग्जाम की तैयारियां तेज, मुख्य सचिव ने कलेक्टरों को दिए सख्त निर्देश

  रायपुर। आगामी 21 जून को आयोजित होने वाली NEET UG 2026 पुनः परीक्षा को लेकर छत्तीसगढ़ सरकार ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित समीक्षा बैठक में परीक्षा के सुचारु और सुरक्षित संचालन को लेकर जिला प्रशासन को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित बैठक में मुख्य सचिव ने सभी जिला कलेक्टरों और पुलिस अधीक्षकों को परीक्षा केंद्रों का पूर्व निरीक्षण करने तथा राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) और केंद्र सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। योग दिवस के बीच होगी परीक्षा, व्यवस्था पर विशेष जोर मुख्य सचिव ने बताया […]

NEET UG 2026: परीक्षा शुल्क रिफंड के लिए बैंक डिटेल जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ी, NTA ने जारी किया नया अपडेट

नई दिल्ली। नीट यूजी 2026 परीक्षा से जुड़े उम्मीदवारों के लिए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने अहम अपडेट जारी किया है। एनटीए ने परीक्षा शुल्क वापसी के लिए बैंक खाते की जानकारी जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ाकर 22 जून 2026 कर दी है। यह निर्णय उन अभ्यर्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है, जिन्होंने अब तक अपने बैंक डिटेल्स जमा नहीं किए थे। जानकारी के अनुसार, नीट यूजी 2026 परीक्षा 3 मई को आयोजित की गई थी, लेकिन पेपर लीक के आरोप सामने आने के बाद एनटीए ने 12 मई को इसे रद्द कर दिया था। इसके बाद 21 जून को पुनः परीक्षा कराने का […]