Raipur crime Breaking : राजधानी में जीजा ने दो सालियों पर चला दी गोली, एक की इलाज की दौरान मौत , दूसरे की हालत नाजुक
रायपुर। राजधानी रायपुर के मोवा इलाके से सनसनीखेज खबर सामने आ रही है। यहां पंडरी थाना क्षेत्र में मंगलवार की देर रात गोली चलने की घटने की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। मिली जानकारी के मुताबिक पारिवारिक विवाद के दौरान एक व्यक्ति ने लाइसेंसी पिस्टल से अपनी दो सालियों पर गोली चला दी। जिसमें दोनों युवतियां गंभीर रूप से घायल हो गईं. वहीं एक गीतांजलि नाम की युवती की इलाज के दौरान मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक उसको सर में गोली लगी थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। जानकारी के […]



