Shahjahanpur Crime: मंदिर परिसर में दो सेवादारों की जली लाशें मिलने से सनसनी, जमीन विवाद में हत्या की आशंका
शाहजहांपुर। खुदागंज थाना क्षेत्र के सूथा गांव में गुरुवार सुबह प्राचीन मंदिर परिसर में दो सेवादारों के जले हुए शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतकों की पहचान गोपाल दास और बाबा बिहारी दास के रूप में हुई है। दोनों मंदिर परिसर में रहकर धार्मिक कार्यों में सेवा करते थे। 10 मीटर की दूरी पर मिले दोनों शव सुबह मंदिर पहुंचे ग्रामीणों ने परिसर में दोनों सेवादारों के शव पड़े देखे। दोनों शव एक-दूसरे से करीब 10 मीटर की दूरी पर थे और बुरी तरह जले हुए थे। ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलते ही पुलिस अधिकारी और फोर्स मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से […]



