मानसून सत्र के पहले दिन डॉ. तीजन बाई को भावभीनी श्रद्धांजलि, 5 मिनट के लिए स्थगित हुई विधानसभा की कार्यवाही
० मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बोले- छत्तीसगढ़ ने लोकसंस्कृति का अनमोल रत्न खोया, पक्ष-विपक्ष ने पंडवानी सम्राज्ञी को किया नमन रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र के पहले दिन की शुरुआत पंडवानी गायिका और पद्म विभूषण डॉ. तीजन बाई को श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ हुई। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल समेत सत्ता पक्ष और विपक्ष के नेताओं ने उनके योगदान को याद करते हुए उन्हें लोककला की अमूल्य धरोहर बताया। श्रद्धांजलि के बाद सदन की कार्यवाही पांच मिनट के लिए स्थगित कर दी गई। विधानसभा में श्रद्धांजलि प्रस्ताव पर बोलते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि डॉ. तीजन बाई ने पंडवानी […]



