Close

शक्ति वंदन अभियान को लेकर भाजपा की विधानसभा स्तरीय कार्यशाला संपन्न

० केन्द्र सरकार की योजनाओ को लेकर भाजपा कार्यकर्ता लोकसभा चुनाव के पहले महिला स्व सहायता समुह तक पहुॅचेगे

गरियाबंद। आगामी लोकसभा चुनाव के दृष्टिकोण से भारतीय जनता पार्टी ने महिलाओं को जोड़ने का अभियान शुरू कर दिया है। पार्टी शक्ति वंदन अभियान के माध्यम से स्वयं सहायता समूह, एनजीओ और मातृशक्ति से संपर्क स्थापित कर केंद्र सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं एवं उपलब्धियों को आम जन तक पहुॅचाने का काम करेगी। जिले में अभियान की सफलता के लिए रविवार को विधानसभा स्तरीय कार्यशाला का आयोजन जिला भाजपा कार्यालय गरियाबंद में किया गया।

कार्यशाला में सांसद चुन्नीलाल साहू, शक्ति वंदन अभियान के प्रदेश सह संयोजक किशोर महानंद, पूर्व संसदीय सचिव गोवर्धन सिंह मांझी, विधानसभा प्रभारी महेन्द्र पंडिल, अभियान के जिला संयोजक एवं महामंत्री अनिल चंद्राकर शामिल हुए। कार्यशाला के दौरान केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं और कार्यक्रमों का ग्रामीण स्तर में व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए रूपरेखा तैयारी की गई। पदाधिकारियो को अलग- अलग योजनाओं के लाभाविंतो तक पहुॅचने का लक्ष्य दिया गया।

इस अवसर पर अभियान के सह संयोजक किशोर महांनद ने कहा कि भाजपा द्वारा शक्ति वंदन कार्यक्रम के तहत महिला स्वयं सहायता समूह एवं एनजीओ सम्पर्क अभियान चला कर स्व सहायता समुह, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, नव महिला मतदाता सहित गांव गांव घर घर तक महिलाओ से सम्पर्क किया जाएगा। प्रदेश नेतृत्व ने इस कार्यक्रम के लिए महिला कार्यकर्ताओं के साथ पुरुष कार्यकर्ताओं को दायित्व देकर अभियान को सफल बनाने पर जोर दिया है।
सांसद चुन्नीलाल साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश में 200 से अधिक विभिन्न जनहितकारी योजनाए चलाई जारी है। अभियान के तहत विभिन्न महिला स्व सहायता समूह से चर्चा कर उन्हें शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ दिलवाना है। साथ ही केन्द्र सरकार के महत्वपूर्ण योजनाओ का लाभ लोगो को मिल रहा है या नहीं इसे भी देखना है।

बैठक में प्रमुख रूप से जिला कोषाध्यक्ष राहुल सेन, उपाध्यक्ष कुंजबिहारी बेहरा, मंत्री मिलेश्वरी साहू, सरिता ठाकुर, चमार सिंह पात्र, राधेश्याम सोनवानी, सागर मयाणी, मंडल अध्यक्ष गरियाबंद सुरेन्द्र सोनटेके, छुरा पीलूराम यादव, मैनपुर दुलार सिन्हा, गोहरापदर गुरूनारायण तिवारी, देवभोग लुद्राक्ष साहू, झाखरपारा सीताराम यादव, जनपद अध्यक्ष छुरा तोकेश्वरी मांझी, देवभोग नेहा सिंघल, गरियाबंद लालिमा ठाकुर, नपा अध्यक्ष राजिम रेखा सोनकर, उपाध्यक्ष प्रवीण यादव, सदस्य हेमलता ध्रुव, रिखीराम यादव, शीतला पांडेय, बिन्दु सिन्हा, फारूख चौधरी, महामंत्री धनंजय नेताम, मनोहर बघेल, तानसिंह मांझी, सुमीत पारख, कुलदीप खरे, मनीष हरित, रितेश यादव, खुशी साहू, मधु नत्थानी, पुर्णिमा चंद्राकर, देवकी साहू, थानसिंह कंवर, प्रमोद यादव उपस्थित थे।

scroll to top