Close

वैलेंटाइन्स वीक: आज चॉकलेट डे , जानें क्यों मनाते हैं आज का दिन

वेलेंटाइन वीक के तीसरे दिन यानी 9 फरवरी को हम चॉकलेट डे के रूप में मनाते है। इस दिन हम अपने करीबी दोस्तों को या फिर अपनी प्रेमिका को चॉकलेट देते हैं। वहीं काफी कम लोग ऐसे होंगे जिन्हें यह पता होगा कि आखिर क्यों चॉकलेट डे मनाया जाता है।

वेलेंटाइन वीक का सबसे बेस्ट डे होता है चॉकलेट डे। चॉकलेट खाना भला किसको पसंद नही होता है। इस दिन लोग अपनी दिल की बात कहने के लिए एक- दूसरे को चॉकलेट खिलाया करते हैं। इस दिन लोग अपनी दिल की बात चॉकलेट देकर करते है।

चॉकलेट डे का इतिहास क्या है
कहा तो यह भी जाता है कि साल 1519 में स्पेनिश खोजकर्ता हेर्नान कोर्टेस को चॉकलेट पीने के लिए दिया गया, जिसे वह अपने साथ स्पेन ले गया और बेहतर स्वाद के लिए उसमें वेनिला, चीनी और दालचीनी मिला दी। इसके बाद, सन 1550 में यूरोप में पहली बार 7 जुलाई के ही दिन चॉकलेट डे मनाया गया था। इसके बाद से ही दुनिया भर में हर साल 9 फरवरी को चॉकलेट डे मनाया जाने लगा।


चॉकलेट डे कैसे सेलिब्रेट करें
चॉकलेट डे के दिन आप अपने पार्टनर को उनकी पसंद का चॉकलेट गिफ्ट कर सकती हैं। अगर आप अपने पार्टनर को खुस करना चाहती हैं तो आप उन्हें चॉकलेट के साथ गुलाब भी तोहफे की तरह दे सकती हैं। ऐसे में यह गिफ्ट आपके पार्टनर को जरूर पसंद आएंगा।

 

scroll to top