Close

मछली पकड़ने डैम के नहर में लगाया था जाल,फंस गया विशालकाय अजगर,घंटों रेस्क्यू कर स्नैक कैचर ने निकाला बाहर

कोरबा।यह नदी कोरिया ज़िले की कैमूर पहाड़ियों से निकलकर कोरबा, बिलासपुर जिलों में बहती हुई महानदी में मिल जाती है। इस नदी से हजारों किसान अपने खेतों की सिंचाई के लिए नदी पर आश्रित हैं साथ ही बड़ी संख्या में मछली होने की वजह से बड़े पैमाने में जाल बिछा कर मछली भी पकड़ा जाता हैं .जो कभी कभी दूसरो जीव जन्तु के लिए आफ़त भी बन जाता हैं ऐसा ही कुछ हुआ हसदेव दर्री डैम से निकले नहर में एक विशाल काय 8 फीट का अजगर मछली पकड़ने वाले जाल में बुरी तरह फस कर एक किनारे आकार रुक गया तभी रूमगरा से नहाने आए कुछ लोगों की नज़र आचनक से उस पर पड़ी तो डर से नहर में ही नहीं उतरे ..

जिसके बाद लोगों ने इसकी जानकारी स्नेक रेस्क्यू टीम प्रमुख वन विभाग सदस्य जितेन्द्र सारथी को दिया जिस पर थोड़ी देर में पहुंचने की बात कहीं तब तक उसको देखते रहने को कहा फिर कुछ देर बाद जितेन्द्र सारथी पहुंचे और नहर से बाहर निकाला और लोगों की मदद से और ब्लेड से मछली जाल को काटा गया जिसके बाद आखिरकार अजगर आज़ाद हुआ और फिर वन विभाग उच्च अधिकारी जानकारी के पश्चात जंगल में छोड़ दिया गया जिस पर लोगों के राहत भरी सास ली।

स्नैक कैचर जितेन्द्र सारथी ने बताया कि इससे पहले भी कई बार मछली पकड़ने जाल बिछाया जा चुका है और जंगली जंतु फस जाते हैं जिसके चलते उसकी मौत भी हो जाती है।

scroll to top