Close

मार्क जुकरबर्ग के घर आया नन्हा मेहमान, सोशल मीडिया में किया लिटिल प्रिंस का वेलकम

इंटरनेशनल न्यूज़। फेसबुक के फाउंडर और सीईओ मार्क जुकरबर्ग के घर एक और नन्हा मेहमान आया है। जुकरबर्ग ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर इस बात की जानकारी दी है। मार्क जुकरबर्ग ने सोशल मीडिया पर बच्ची की फोटो भी शेयर कर उसे ईश्वर का आशीर्वाद बताया है। फेसबुक के फाउंडर ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा- दुनिया में आपका स्वागत है।

मार्क जकरबर्ग और उनकी पत्नी प्रिसिला चान ने सोशल मीडिया पर अपनी बेटी का स्वागत किया। मार्क ने इंस्टाग्राम पर लिखा- “दुनिया में आपका स्वागत है, ऑरेलिया चैन जुकरबर्ग! आप ईश्वर का आशीर्वाद हैं।” मार्क जुकरबर्ग और प्रिसिला का ये तीसरा बच्चा है। मार्क और चान पहले से दो बच्चों अगस्त (5 वर्ष) और मैक्सिमा (7 वर्ष) के माता-पिता हैं।

 

scroll to top