Close

आज का राशिफल 7 अप्रैल : जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए मासिक शिवरात्रि का दिन

राशिफल के मुताबिक, आज यानी 07 अप्रैल 2024, रविवार का दिन का सभी राशियों के लिए अधिक महत्वपूर्ण रहेगा। राशिफल के अनुसार, आज कुछ राशि जातकों को व्यापार में सफलता प्राप्त हो सकती है, तो वहीं कुछ राशि जातकों को मौसम के कारण स्वास्थ्य में गिरावट महसूस होगी।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Horoscope Today)

आज का दिन जातक को मिला जुला परिणाम प्राप्त होगा। प्रातः काल के समय से ही मन में नकारात्मक विचार आ सकते हैं किंतु दोपहर के समय व्यापार में आकस्मिक लाभ होने से मन में प्रसन्नता होगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Horoscope Today)

आज का दिन मानसिक रूप से अच्छा नहीं है। किसी व्यक्ति विशेष को लेकर चिंतित रह सकते हैं। मन उदास रहेगा। कार्यस्थल पर मन न लगने से जल्दी वापस आ सकते हैं। सलाह दी जाती है कि मित्रों के साथ समय व्यतीत करें। सिर दर्द और गले में इन्फेक्शन हो सकता है। सतर्क रहें।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Horoscope Today)

आज के दिन नकारात्मक ऊर्जा महसूस कर सकते हैं। व्यापार स्थल पर आज कोई नया कार्य आरंभ न करें। अन्यथा नुकसान हो सकता है। भाई से विवाद हो सकता है। सतर्क रहें। संध्या के समय जीवनसाथी के साथ किसी छोटी सी बात पर मनमुटाव हो सकता है। संतान के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Horoscope Today)

आज का दिन जातक का अच्छा रहने वाला है। प्रातः काल शुभ समाचार प्राप्त होगा, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। नौकरीपेशा जातक आज पदोन्नति या अपने वरिष्ठ अधिकारी से सम्मान प्राप्त कर सकते हैं। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में सफलता प्राप्त हो सकती है।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Horoscope Today)

आज का दिन जातक का आर्थिक रूप से अच्छा रहने वाला है। कोई रुका हुआ कार्य आज पूर्ण हो सकता है। पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है, जिससे मन प्रसन्न होगा। प्रभावशाली व्यक्तियों के संपर्क में आने से भविष्य में लाभ हो सकता है।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Horoscope Today)

आज के दिन व्यापार के सिलसिले में जातक लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। आर्थिक रूप से आज मिला-जुला फल प्राप्त होगा। जातक पुरानी सोची हुई योजना को आज क्रियान्वित कर सकते हैं। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। पेट दर्द की समस्या का सामना करना पड़ सकता है।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Horoscope Today)

आज के दिन जातक के मान सम्मान में वृद्धि होगी। कोई धार्मिक आयोजन में समय व्यतीत कर सकते हैं। साथ ही परिवार के साथ समय व्यतीत करेंगे, जिससे मन प्रसन्न होगा। सलाह दी जाती है अनावश्यक आर्थिक व्यय से बचें। आज कई महत्वपूर्ण व्यक्ति आपके संपर्क में आएंगे, जो लंबे समय तक साथ रहेगा। आंखों में जलन हो सकती है। खाने-पीने का ध्यान रखें।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Horoscope Today)

आज का दिन जातक का अत्यधिक परिश्रम करने वाला रहेगा। कार्य के सिलसिले में भाग दौड़ बनी रहेगी। मौसम के कारण स्वास्थ्य में हानि हो सकती है। सतर्क रहें। किसी कार्य को जल्द समाप्त करने की उलझन रहेगी, जिसके कारण तनाव महसूस कर सकते हैं। आज कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेने से बचें।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Horoscope Today)

आज का दिन आर्थिक रूप से अच्छा रहने वाला है। जातक को आज मनचाहा परिणाम प्राप्त हो सकता है। व्यापार-व्यवसाय में वृद्धि होगी। कोई पुरानी सोची हुई योजना व्यापार में आज क्रियान्वित करेंगे, जिससे मन प्रसन्न होगा। जो जातक विदेश जाना चाहते हैं। उन्हें सफलता प्राप्त होगी।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Horoscope Today)

आज का दिन जातक को मिला जुला परिणाम प्राप्त होगा। सरकारी रुका हुआ कार्य आज पूर्ण हो सकता है। व्यापार-व्यवसाय में संध्या के समय अधिक लाभ होने के योग बनेंगे। वाहन चलाने में सावधानी बरते। संतान के साथ समय व्यतीत करेंगे।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Horoscope Today)

आज का दिन जातक को मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है। आज जातक कानूनी विवाद में फंस सकते हैं। सतर्क रहें। प्रतिद्वंदी व्यापार-व्यवसाय में हस्तक्षेप कर सकते हैं, जिससे नुकसान होने की संभावनाएं हैं। सतर्क रहें। जीवन साथी को उल्टी, दस्त जैसी बीमारी का सामना करना पड़ सकता है, जिस कारण परेशान हो सकते हैं।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Horoscope Today)

आज के दिन जातक का झुकाव अध्यात्म की ओर अधिक रहेगा। जिस कारण मन प्रसन्न होगा। आज किसी प्रभावशाली व्यक्ति के संपर्क में आ सकते हैं, जिससे लाभ होगा। व्यापार-व्यवसाय में किसी नए काम को आज क्रियान्वित कर सकते हैं।

scroll to top