Close

AMAZING FACTS:दुनिया की सबसे महंगी आइसक्रीम की कीमत जान हैरान हो जाएंगे आप

गर्मियों का सीजन शुरू होते हैं, सबसे ज्यादा मन आइसक्रीम खाने का करता है। मार्केट में तरह-तरह की आइसक्रीम बिकने लगी हैं और इनकी कीमत भी लगभग 500 रुपये तक होती है पर आज हम आपको बताने जा रहे हैं दुनिया की सबसे महंगी आइसक्रीम के बारे में। इस आइसक्रीम की कीमत जानकर आप भी हैरान जरूर हो जाएंगी।

यह दुनिया की सबसे महंगी आइसक्रीम
जापान की सिलाटो ने ब्याकुया नाम की आइसक्रीम को बनाया है। यह सबसे दुनिया की महंगी आइसक्रीम इसलिए है, क्योंकि यह नई प्रोटीन से युक्त आइसक्रीम है।सेंट्रल न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, इस आइसक्रीम को दुनिया की सबसे महंगी आइसक्रीम बताया गया है और खास बात यह है कि इस आइसक्रीम का बेस दूध से ही बनता है, जो वेलवेटी होता है। इसकी सामग्री में दो तरह की चीज और अंडे का पीला हिस्सा भी शामिल होता है।

इसके अलावा इस आइसक्रीम को बनाने में परमीगियानो चीज़, व्हाइट ट्रूफल ऑयल जैसी कई चीजों को भी यूज किया गया है। यह एक स्टाइलिश ब्लैक बॉक्स में पैक होती है। खास बात यह है कि इसके साथ हाथ से बना एक मेटल स्पून भी आता है। यह स्पून क्योटो के कुछ क्राफ्ट्समैन मंदिर बनाने वाली तकनीक से बनाते हैं।

आखिर कितनी है इसकी कीमत?
इस बेशकीमती आइसक्रीम की कीमत की कीमत कप साइज पर निर्भर करती है। 130 ml के एक कप की कीमत 6700 डॉलर यानी अगर आप भारतीय करेंसी के अनुसार लगभग 5 लाख रुपये है। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड की माने तो यह बिना चम्मच के भी इस बेशकीमती आइसक्रीम का मूल्य है।

ये आइसक्रीम भी हैं बहुत महंगी
दुनिया की सबसे महंगी आइसक्रीम के अलावा बआ ऐसी कई आइसक्रीम हैं जो बहुत अधिक महंगी हैं। महंगी आइसक्रीम की लिस्ट में स्ट्रॉबेरी अरनॉड, एब्सर्डिटी सुंडे, फ्रोजन चॉकलेट होट, द ब्लैक डायमंड, थ्री ट्विन्स आइसक्रीम सुंडे, द ब्लैक डायमंड, ट्रफल आइसक्रीम शामिल हैं।(सबसे महंगी चाय)

इन सभी आइसक्रीम की खास बात यह भी है कि यह सिर्फ कुछ जगहों पर ही पाई जाती हैं और इन्हें बेहद खास तरह से बनाया जाता है। सिर्फ यही नहीं, इन आइसक्रीम को बनाने में भी बहुत अधिक समय लगता है और इन्हें बनाने के लिए लोगों को पहले से ऑर्डर देना पड़ता है।

scroll to top