Close

BREAKIFAST SPECIAL RECIPIE:पुदीना चटनी का पराठा

सामग्री
1 कप पुदीना
1 बड़ा चम्मच धनिया
2 लहसुन की कली
1 नींबू का रस
स्वादानुसार नमक
1/4 छोटा चम्मच भुना हुआ जीरा
स्वादानुसार काला नमक
1/2 छोटा चम्मच अनारदाना
2 कप आटा और आवश्यकतानुसार पानी

विधि

० सबसे पहले पुदीना की चटनी तैयार करें। इसके लिए 1 कप पुदीना को धोकर साफ करके रख लें।
० इसी तरह से 1 बड़ा चम्मच हरा धनिया भी साफ करके अलग रख लें।
० एक ब्लेंडर में हरा धनिया, पुदीना, 2 लहसुन की कली, 1 नींबू का रस, स्वादानुसार नमक, भुना हुआ जीरा, स्वादानुसार काला नमक, 1/2 छोटा चम्मच अनारदाना डालकर ब्लेंड कर लें।
० आपकी पुदीना की चटनी तैयार है। अब इसका पराठा बनाने की बारी है तो इसके लिए एक परात में आटा निकालें और पुदीना की चटनी डालकर सान लें।
० इसे अच्छी गूंथकर 10 मिनट के लिए ढककर रख लें। निर्धारित समय बाद आटे को फिर 1 मिनट के लिए गूंथ लें और लोइयां बनाकर रखें।

० लोई को बेलकर पराठा बना लें। गैस पर तवा गर्म करें और उसमें घी लगाएं। पराठा डालकर दोनों तरफ से घी लगाकर सेक लें।
० इसी तरह अपने हिसाब से पराठे बनाकर तैयार कर लें। आपका चटपटा पुदीना का पराठा तैयार है। इसे दही और अचार के साथ सर्व करें।

scroll to top