Close

सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड केस: गोली चलाने वाले 3 शूटर्स को पुलिस ने गुजरात से दबोचा

सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड की केस पुलिस परत दर परत खोल रही है। अब इस मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। जिससे यह केस और आसान हो गया है। दिल्ली पुलिस ने गोली चलाने वाले 3 शूटर्स को गिरफ्तार किया है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने तीनों शूटर्स को गुजरात के मुंद्रा से गिरफ्तार किया है।

फौजी हरियाणा का गैंगस्टर

इसके साथ ही पुलिस को इनके पास से एके 47 जैसी दिखने वाली राइफल, पिस्टल और हैंड ग्रेनेड भी मिले हैं। गिरफ्तार किए गए शूटर्स में से एक का नाम प्रियव्रत फौजी है। फौजी हरियाणा का गैंगस्टर है। यह फतेहाबाद पेट्रोल पंप पर सीसीटीवी में कैद हुआ था। 26 साल का प्रियव्रत फौजी हरियाणा के सोनीपत जिले के गढ़ी सिसाना का रहने वाला है।

प्रियवत फौजी शूटर्स के पूरे मॉड्यूल का हेड है। मर्डर के समय फोजी गोल्डी बरार के सीधे संपर्क में था। फौजी इससे पहले भी हत्या के 2 मामलों में शामिल रहा है। यह दोनों केस सोनीपत के ही हैं। गिरफ्तार किए गए दूसरे शूटर का नाम कशिश कुलदीप है। 24 साल का कुलदीप हरियाणा के झज्जर जिले के सज्यान पाना गांव के वार्ड नं 11 का रहने वाला है। इसे भी घटना के पहले फतेहगढ़ के पेट्रोल पंप के सीसीटीवी फुटेज में देखा गया था। यह 2021 में हरियाणा के झज्जर में हुई एक हत्या में भी शामिल है।स्पेशल सेल की गिरफ्त में आए तीसरे शूटर का नाम केशव कुमार है। 29 साल का केशव पंजाब के भटिंडा जिले के आवा बस्ती का रहने वाला है। पुलिस ने आगे बताया कि मर्डर में 2 मॉड्यूल एक्टिव थे। दोनों गोल्डी बरार के संपर्क में थे। एक मॉड्यू के 4 लोग बोलेरो गाड़ी में सवार थे। यह गाड़ी अभी गिरफ्तार किया गया कशिश चला रहा था। इस मॉड्यूल को प्रियवत लीड कर रहा था। इसमें अंकित सिरसा बैठा हुआ था।

यह भी पढ़ें:- गोपालकृष्ण गांधी ने राष्ट्रपति चुनाव लड़ने के लिए विपक्षी दलों के नेताओं के अनुरोध को अस्वीकार

 

scroll to top