Close

छात्रा पर एसिड अटैक मामले में हो रहे नए-नए खुलासे

एसिड अटैक

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी लगभग एक हफ्ते से घटना को अंजाम देने के लिए प्लान बना रहे थे। उन्हें इसका आइडिया टीवी पर क्राइम शो देखकर आया था। हालांकि, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उससे पूछताछ कर रही है।

पुलिस की जांच में यह सामने आया है कि आरोपियों ने केमिकल किसी इ कॉमर्स साइट से ऑनलाइन मंगाया था। इसके लिए उन्होंने 9-112-2022 को ऑर्डर बुक किया था और इसकी डिलीवरी 11 दिसंबर को हुई थी। वहीं, इस मामले में एक जांचकर्ता ने दावा किया कि हो सकता है, वारदात में जिस केमिकल का इस्तेमाल किया गया है, वह नाइट्रिक एसिड हो सकता है। चश्मदीदों के अनुसार, जब बाइकसवार अपराधियों ने छात्रा पर तेजाब फेंका तो वह जोर से चिल्लाने लगी। वहीं, उसकी छोटी बहन दौड़ते हुए घर भाग गई।

पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार

स्कूल जा रही किशोरी पर एसिड फेंकने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार पीड़िता ने एक लड़के से कुछ महीने पहले ब्रेकअप कर लिया था, लेकिन वह अब भी लड़की से बात करने की कोशिश करता था। जब लड़की ने बात करने से साफ मना कर दिया तो उक्त लड़के ने इस साजिश को अंजाम दिया। स्पेशल सीपी सागर प्रीत हुड्डा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि इस मामले में मुख्य आरोपी सचिन अरोड़ा (20) है। उसने पूरी प्लानिंग के साथ यह हमला किया। सचिन के दो साथियों हर्षित अग्रवाल (19) और विरेंद्र सिंह (22) को भी इस मामले में गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से एक बाइक, फोन और एसिड की बोतल बरामद की गई है। सचिन वॉलपेपर का काम करता है। हर्षित प्राइवेट कंपनी में पैकिंग का काम करता है। वहीं विरेंद्र सिंह जनरेटर मैकेनिक है।

अपने दोस्त हर्षित संग मिलकर की थी पूरी प्लानिंग

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि एसिड अटैक से पहले मुख्य आरोपी सचिन ने अपने दोस्त हर्षित संग मिलकर पूरी प्लानिंग की थी। साथ ही इस कांड में अहम रोल तीसरे दोस्त वीरेंद्र ने निभाया। पुलिस ने बताया कि सचिन का मोबाइल और उसकी स्कूटी लेकर किसी दूसरी लोकेशन पर वीरेंद्र खड़ा था, जिससे मोबाइल नंबर की लोकेशन ट्रेस करने पर सचिन की लोकेशन का ठीक तरीके से पता नहीं चले। बताया जाता है कि सचिन और पीड़ित लड़की दोनों पहले से दोस्त थे और एक महीने पहले दोनों की दोस्ती टूट गई थी। पीड़िता उससे बात नहीं कर रही थी। इसी वजह से सचिन ने पूरी घटना की प्लानिंग की थी।

छात्रा सफदरजंग अस्पताल के बर्न वार्ड में भर्ती

सफदरजंग अस्पताल के बर्न वार्ड में छात्रा भर्ती है। चिकित्सकों का कहना है कि लड़की का चेहरा सात से आठ प्रतिशत झुलस चुका है। उसकी आंखों के आसपास भी जख्म हो गए हैं। पिता ने बताया कि उसकी दोनों बेटियां स्कूल जा रहे थे। मेरी बेटी सुबह साढ़े सात बजे घर से निकली थी। जैसे ही वह सड़क पार कर रही थी, तभी पर केमिकल से हमला किया गया।

एक हफ्ते पहले कर ली थी प्लानिंग

पुलिस अधिकारी के अनुसार आरोपियों ने इस वारदान की प्लानिंग एक हफ्ते पहले कर ली थी। उन्हें टीवी पर एक क्राइम सीरियल देखकर एसिड अटैक का आइडिया मिला। इसके बाद सचिन अरोड़ा ने एसिड ऑनलाइन खरीदा था। उसकी पेमेंट सचिन ने अपने पेटीएम से की थी। डीसीपी एम. हर्षवर्धन के अनुसार उक्त ऑनलाइन पोर्टल को वह एसिड की ब्रिक्री के लिए नोटिस भी जारी कर रहे हैं, ताकि एसिड की ऑनलाइन बिक्री रोकी जा सके।

One Comment
scroll to top