Close

महिला ने पारिवारिक विवाद में लगा दी अपनी 2 बेटियों को आग

पारिवारिक विवाद

आज सुबह कर्नाटक में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। पुलिस के मुताबिक, महिला की पहचान ज्योति के रूप में हुई है। वह कोलार जिले के मुलाबागिलु में रहती थी। महिला ने पारिवारिक विवाद के चलते अपनी 2 लड़कियों को आग के हवाले कर दिया। यहां तक की उसकी एक बेटी केवल 6 साल की थी। मामले का पता लगते ही पुलिस ने ज्योति को हिरासत में ले लिया है और पूछताछ की जा रही है।

6 साल की मासूम जिंदा जली

पुलिस ने बताया कि सभी लोग आंध्र प्रदेश के रामसमुद्रम में कुरुबनहल्ली के रहने वाले हैं। महिला ने पारिवारिक विवाद के चलते अपनी बेटियों को आग के हवाले कर दिया। उसकी 6 साल की बेटी की तो मौत ही हो गई, वहीं दूसरी बेटी को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सामने आया है कि महिला खुद को भी आग लगाने वाली थी लेकिन स्थानीय लोगों ने उसे रोक लिया। उधर, पुलिस ने महिला को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है।

 

यह भी पढ़े:-बीसीसीआई ने किया श्रीलंका, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शेड्यूल जारी

scroll to top