Close

क्या आप जानती हैं सावन में सुहागिनें क्यों पहनती हैं हरी चूड़ियां

इस माह में हरे रंग का बहुत महत्व है। हरे रंग से जुड़ी वस्तुएं अपने पास रखना या उन्हें धारण करना बहुत शुभ माना जाता है। आइये जानते हैं सुहागिनों को सावन में हरी चूड़ियां पहनने से क्या लाभ मिलते हैं।

भगवान शिव का क्या है हरे रंग के नाता?

० सावन का संबंध हरे रंग से है। इस माह में हरियाली आती है।
० इस माह में होने वाली वर्षा शुभता और समृद्धि की सूचक होती है।
० इसी वर्षा के कारण पेड़-पौधे फलते-फूलते हरे भरे हो जाते हैं।
० शिव जी को हरा रंग बहुत प्रिय है क्योंकि उन्हें प्रकृति से लगाव है।
० प्रकृति मां पार्वती का स्वरूप है जो शिव की वामांगी हैं।
० ऐसे में शिव शक्ति के प्रेम को सावन का महीना दर्शाता है।
० इसलिए यह माह विवाहित और प्रेमी जोड़ों के लिए खास है।


सावन क्यों है सुहागिनों के लिए खास?

० सावन सुहागिनों के लिए और भी ज्यादा खास होता है।
० यह माह प्रेम के प्रतीक के रूप में जाना जाता है।
० सावन में शिव पूजन से अखंड सौभग्य प्राप्त होता है।
० सुहागिनों को सुखी वैवाहिक जीवन का आशीर्वाद मिलता है।
० सावन में मां पार्वती और शिव जी की कृपा प्राप्त होती है।
० पति का प्रेम मिलता है और सुहाग की रक्षा होती है।

क्या हैं हरी चूड़ियां पहनने के लाभ?

० वहीं, सावन में सुहागिनों का हरी चूड़ियां पहनना बहुत शुभ होता है।
० शिव पूजा हरे रंग की चूड़ियां पहनकर करनी चाहिए।
० एस इसलिए क्योंकि यह रंग शिव शंक्ति को प्रिय है।
० इस रंग के वस्त्र या चूड़ियां धारण कर पूजा करने से शिव जी कृपा करते हैं।
० माता पार्वती से वैवाहिक जीवन में सुख-संपन्नता का आशीर्वाद मिलता है।
० यहां तक कि संतान का भाग्य भी खुल जाता है। उसके कष्ट दूर होते हैं।
० इसलिए सावन में हरी चूड़ियां पहनकर शिवलिंग पूजा अवश्य करें।

scroll to top