Close

छत्तीसगढ़ में सुबह महसूस किए गए भूकंप के झटके, केंद्र रहा अंबिकापुर

रायपुर। छत्तीसगढ़ में चार महीने के अंदर दूसरी बार भूकंप के झटके महसूस किए गए। सोमवार 11 जुलाई को भी सुबह आठ बजे भूकंप आया। इसके झटके काफी हल्का महसूस किया गया है। हालांकि 4.3 तीव्रता के भूकंप में ही धरती कांप उठी।

छत्तीसगढ़ में भूकंप का केंद्र अंबिकापुर में माना जा रहा है। इस भूकंप की गहराई 10 किलोमीटर रही है। इससे पहले अंडमान निकोबार द्वीप समूह में भी भूकंप के कई झटके महसूस किए गए थे।

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र से ट्वीट कर दी गई अधिकृत जानकारी के मुताबिक सुबह 8 बजकर 10 मिनट और दो सेकेंड पर अंबिकापुर से 79 किमी WNW पर 4.3 तीव्रता का भूकंप आया। इसकी गहराई 15 किमी थी। यह भूकंप 82.44 लंबा था। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने ट्वीट कर यह जानकारी दी।

हालांकि 16 मार्च को भी भूकंप के झटके महसूस किये गए थे। तब अंबिकापुर में रिक्टर पैमाने पर 3.1 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने बताया था कि अंबिकापुर से 138 किमी दूर आज दोपहर लगभग 15:09 बजे भूकंप के झटके महसूस किये गए। भूकंप 15 किलोमीटर की गहराई में थी।

scroll to top