Close

केंदीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर बनाए गए मध्यप्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक

भोपाल। । केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर को पार्टी ने आगामी विधानसभा चुनाव में बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। उन्हें चुनाव प्रबंधन समिति का संयाेजक बनाया गया है। यानी चुनाव में सभी महत्वपूर्ण निर्णय उनकी सहमति से ही होंगे। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है। उल्लेखनीय है कि एक सप्ताह पहले ही पार्टी ने केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव को चुनाव का प्रभारी और अश्विनी वैष्णव को सह प्रभारी बनाया है।

नरेन्द्र सिंह तोमर को यह जिम्मेदारी सौंपने की बड़ी वजह यह है कि दो बार प्रदेश अध्यक्ष रहने के नाते उन्हें राज्य के हर अचंल की राजनीति का अच्छा अनुभव है। पहली बार वह 2008 में प्रदेश अध्यक्ष बने थे। इसके बाद 2013 में विधानसभा चुनाव के पहले प्रभात झा को हटाकर उन्हें अध्यक्ष बनाया गया था। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से भी उनका बेहतर तालमेल रहा है। वह गैर राजनीतिक परिवार से हैं। पार्षद से लेकर केंद्रीय मंत्री तक का सफर तय किया है। कुछ दिन से राजनीतिक गलियारों में अटकलें थीं कि तोमर को फिर प्रदेश अध्यक्ष बनाया जा सकता है या फिर चुनाव में अहम जिम्मेदारी दी जा सकती है।

scroll to top