Close

सरगुजा संभाग में सूखे की आशंका, अब तक नहीं हो सका बुआई का काम

पूरे प्रदेश में बीते कई दिनों से झमाझम बारिश हो रही है। जिसके चलते नदी नाले उफान पर है। बस्तर संभाग में तो हालत बेहद खराब हो गए। यहां कई गांव टॉपू बन गए। हालांकि अब बारिश के थमने के बाद जनजीवन सामान्य हुआ है।

उत्तर छत्तीसगढ़ की तो सरगुजा संभाग में बारिश नहीं होने से किसान परेशान हो गए हैं। हालात ऐसे बन गए हैं कि बारिश नहीं होने से बुआई तक नहीं हो पाया है। करीब 35 सालों में सबसे कम वर्षा सरगुजा संभाग में दर्ज की गई है। बता दें कि संभाग के पांच जिलों में बारिश नहीं होने से सूखे की आशंका है। वहीं हालात नहीं सुधरे तो एक बार फिर किसानों की मेहनत बर्बाद हो सकता है।

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

प्रदेश में जुलाई महीने में अच्छी बारिश हुई है। जिसके चलते खेती किसानी का काम जोरो पर है। वहीं मौसम विभाग ने भी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। दूसरी ओर सरगुजा संभाग में बारिश नहीं होना किसानों के साथ-साथ अधिकारियों की भी चिंता बढ़ा दी है। मौसम विभाग भी सरगुजा के पांच जिलों में बारिश नहीं होने से हैरान है।

One Comment
scroll to top