Close

कांग्रेस का कल प्रदर्शन: बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, अग्निपथ योजना और रोजमर्रा की चीजों पर जीएसटी का विरोध

रायपुर। कांग्रेस का कल शुक्रवार को धरना प्रदर्शन है। देश में बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, अग्निपथ योजना और रोजमर्रा की वस्तुओं पर जीएसटी का विरोध किया जाएगा। कांग्रेस राज भवन का घेराव करेगी। इसमें सभी सांसद, विधायक, प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य, जिलों के अध्यक्ष और कार्यकर्ता शामिल होंगे।

प्रदेश महामंत्री संगठन अमरजीत चावला ने सभी पदाधिकारियों, जिला, नगरीय निकाय और पंचायत प्रतिनिधियों को सहभागिता सुनिश्चित करने निर्देश जारी किया है। इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता सुबह 10.30 बजे आंबेडकर चौक पर जुटेंगे।

धरना प्रदर्शन के बा द राज भवन का घेराव करने निकलेंगे। कांग्रेस पार्टी महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दे पर लगा तार आवाज उठा रही है। लोकसभा और राज्यसभा में भी
राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी के नेतृत्व में मुद्दा उठाया जा रहा है। इसके अलावा अग्निवीर योजना का भी कांग्रेस विरोध कर रही है।

इसी कड़ी में 5 अगस्त को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में बड़े धरना प्रदर्शन की तैयारी है। इसमें सीएम भूपेश बघेल, पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम सहित सभी प्रमुख नेता शामिल होंगे।

scroll to top