Close

निःशुल्क योगाभ्यास केंद्र की शुरुआतः स्वस्थ रहने के लिए योग है महत्वपूर्ण और सरल साधन

रायपुर। मनुष्य को स्वस्थ रहने के लिए योग महत्वपूर्ण और सरल साधन है। इसी के तहत छत्तीसगढ़ योग आयोग लोगों को स्वस्थ जीवन शैली के लिए प्रेरित कर रहा है। इसके लिए निःशुल्क योगाभ्यास केंद्र खोले जा रहे हैं।

इसी कड़ी में राज्य योग आयोग के अध्यक्ष ज्ञानेश शर्मा के मुख्य आतिथ्य में रायपुर नगर निगम नियमित योगाभ्यास कार्यक्रम अंतर्गत टिकरापारा वार्ड 58, शहीद पंकज विक्रम वार्ड स्थित गोंडवाना भवन में 19वें योगाभ्यास केंद्र का शुभारंभ किया गया। यहां योग प्रशिक्षक विद्या देवी साहू प्रतिदिन सुबह 5 से 6.30 बजे तक योगाभ्यास कराया जाएगा।

इस अवसर पर अध्यक्ष ज्ञानेश शर्मा ने कहा कि सभी आयु वर्ग के लोगों को स्वस्थ रहने के लिए योग महत्वपूर्ण और सरल साधन है। विशेषकर कम उम्र से ही बच्चों की दिनचर्या में योग को शामिल करने से बौद्धिक शक्ति व स्मरण शक्ति का विकास होता है। यह आचरण व्यवहार को सुदृढ़ बनाता है, जिससे बच्चे अपने सुनहरे भविष्य का खुद अच्छे ढंग से निर्माण कर सकते हैं।

इस अवसर पर विशेष अतिथि योग आयोग के सचिव एमएल पाण्डेय ने आयोग द्वारा संचालित गतिविधियों के विषय में संक्षिप्त जानकारी दी। कार्यक्रम में वार्ड पार्षद निशा देवेन्द्र यादव, पार्षद सतनाम सिंह, योग साधक सहित गणमान्य नागरिक मौजूद
रहे।

scroll to top