Close

पूरे देश में आज कृष्ण जन्माष्टमी की धूम

आज पूरे देश में कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इस बार जन्माष्टमी की तिथि को लेकर भी भ्रम की स्थिति थी। रात के आठवें मुहूर्त में भगवान का जन्म हुआ था, इसलिए आज रात 12.05 के बाद 12:45 तक मथुरा, वृंदावन, द्वारका, नाथद्वारा और इस्कॉन मंदिरों में श्रीकृष्ण जन्म पर्व मनेगा। लोग अपने घरों में भी इस समय कृष्ण जन्मोत्सव मनाएंगे। आधी रात के मुहूर्त के साथ ही पूजा के लिए दिनभर में कुल पांच मुहूर्त रहेंगे। इस त्योहार पर आठ बड़े शुभ योग भी बन रहे हैं। ऐसा पिछले 400 सालों में नहीं हुआ। इसलिए ये जन्माष्टमी पर्व बहुत खास है।

दही हांडी प्रतियोगिता में लड़कियों ने लिया हिस्सा 

मुंबई में दही हांडी उत्सव काफी उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। वहीं गोविंदाओं की टोली भी दही हांडी के लिए काफी जोश में नजर आ रही हैं।  महाराष्ट्र में जन्माष्टमी के पावन अवसर मर मुंबई के दादर नक्षत्र लेन में दही हांडी प्रतियोगिता में लड़कियों ने भी भाग लिया

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दी जन्माष्टमी की शुभकामनाएं

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जन्माष्टमी के पावन अवसर की पूर्व संध्या पर भारत और विदेशों में रहने वाले सभी देशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। अपने संदेश में राष्ट्रपति ने कहा कि भगवान कृष्ण के जीवन और शिक्षाओं में जन कल्याण और सदाचार का संदेश शामिल है। उन्होंने कहा कि भगवान कृष्ण ने ‘निष्काम कर्म’ की अवधारणा का प्रचार किया और लोगों को ‘धर्म’ के मार्ग के माध्यम से परम सत्य की प्राप्ति के बारे में बताया। राष्ट्रपति ने कहा कि यह त्योहार लोगों को मन, वचन और कर्म में सद्गुण के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करता है।

 

प्रधानमंत्री ने दी जन्माष्टमी की शुभकामनाएं 

देशवासियों को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर कहा, “सभी देशवासियों को जन्माष्टमी के पावन-पुनीत अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं। भक्ति और उल्लास का यह उत्सव हर किसी के जीवन में सुख, समृद्धि और सौभाग्य लेकर आए। जय श्रीकृष्ण!”

 

 

scroll to top