Close

कार्तिकेय 2 ने लाल सिंह चड्ढा और रक्षाबंधन को चटाई धूल

कार्तिकेय 2 बॉक्स ऑफिस शानदार कमाई कर रही है। 2014 की सुपरनैचुरल मिस्ट्री थ्रिलर की इस सीक्वल को 5 भाषाओं में डब किया गया था और फिल्म का हिंदी वर्जन बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों को खींचने में कामयाब रहा है। बॉक्स ऑफिस पर कार्तिकेय 2 के हिंदी वर्जन का सामना लाल सिंह चड्ढा और रक्षा बंधन जैसी बिग-टिकट बॉलीवुड एंटरटेनर्स के साथ था। हालांकि फिल्म अच्छे रिव्यू और पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ की वजह से अपनी जगह बनाने में कामयाब रही। इस फिल्म ने रिलीज तीसरे दिन 1.10 करोड़ का बिजनेस किया और बॉक्स ऑफिस में 300% तक का इजाफा देखा गया है।

फिल्म ने 7 दिन में 8.21 करोड़ का बिजनेस कर लिया है। मजेदार बात यह है कि लाल सिंह चड्ढा और रक्षा बंधन का बिजनेस हर दिन गिर रहा है। वहीं, कार्तिकेय-2 को 13 अगस्त को 7 लाख की ओपनिंग मिली और माउथ पब्लिसिटी के दम पर फिल्म का हर दिन का बिजनेस बढ़ा है। जन्माष्टमी यानी 19 जुलाई को इसका कलेक्शन 2.46 करोड़ तक पहुंच गया।

क्रिटिक्स से सराहना

कार्तिकेय 2 को क्रिटिक्स से भी सराहना मिल रही है। फिल्म विदेश में भी अच्छी कमाई कर रही है। तरण आदर्श ने भी कार्तिकेय 2 की सराहना की और कहा- “कार्तिकेय 2 जैसी फिल्में हमारे कल्चर, हमारी भावनाओं से जुड़ी है और आप जो देखना चाहते हैं वह आपको साउथ की फिल्मों में मिलता है। फिल्म को मिल रहे पॉजिटिव वर्ड्स धीरे-धीरे और लगातार कार्तिकेय 2 को अपने कंटेंट के बल पर आगे भी मदद करेगी।”

लाल सिंह चड्‌ढा की कमाई 

रिपोर्ट्स के मुताबिक, 180 करोड़ के बजट में बनी लाल सिंह चड्‌ढा ने 8वें दिन महज 1.25 करोड़ रुपए का बिजनेस किया है। इससे पहले फिल्म ने 7वें दिन 1.70 करोड़, 6वें दिन यानी मंगलवार को 2 करोड़, 5वें दिन 7.87 करोड़ रुपए, चौथे दिन यानी रविवार को 10.5 करोड़ रुपए, तीसरे दिन (शनिवार) 8.75 करोड़, दूसरे दिन (शुक्रवार) 7.26 करोड़ और पहले दिन (गुरुवार) 11.7 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया।

रक्षा बंधन की अब तक की कमाई 

70 करोड़ के बजट में बनी रक्षा बंधन रिलीज के 8वें दिन केवल 1.40 करोड़ का कलेक्शन कर पाई है। इससे पहले फिल्म ने 7वें दिन 1.35 करोड़, 6वें दिन 2 करोड़, 5वें दिन यानी सोमवार को 6.31 करोड़ रुपए, चौथे दिन (रविवार) को 8.25 करोड़ तीसरे दिन (शनिवार) 7 करोड़, दूसरे दिन (शुक्रवार) 6.4 करोड़ और पहले दिन (गुरुवार) 8.2 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया।

 

 

यह भी पढ़ें:- शमशेरा सिनेमाघरों में रिलीज के तीन हफ्ते बाद ही OTT पर आई

scroll to top