Close

आम आदमी पार्टी ने कर्मचारी-अधिकारियों की हड़ताल का किया समर्थन

आम आदमी पार्टी ने अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन की अनिश्चितकालीन हड़ताल का समर्थन किया है। अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन दो सूत्रीय मांगों को लेकर पिछले नौ दिनों से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। पिछले दिनों आम आदमी पार्टी के पदाधिकारी राजिम, छुरा, गरियाबंद के पंडाल में पंहुच कर फेडरेशन की अनिश्चितकालीन हड़ताल का पूर्ण समर्थन किया।

आम आदमी पार्टी Rajim

राजिम। आम आदमी पार्टी ने अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन की अनिश्चितकालीन हड़ताल का समर्थन किया है। अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन दो सूत्रीय मांगों को लेकर पिछले नौ दिनों से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। पिछले दिनों आम आदमी पार्टी के पदाधिकारी राजिम, छुरा, गरियाबंद के पंडाल में पंहुच कर फेडरेशन की अनिश्चितकालीन हड़ताल का पूर्ण समर्थन किया।

9 दिनों से सभी दफ्तरों का काम ठप

आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष (यूं विं)राजा ठाकुर एवं जिला प्रवक्ता अरविंद शर्मा ने कहा कि अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन के हड़ताल से जनता बहुत परेशान एवं आक्रोशित हैं क्योंकि 9 दिनों से सभी दफ्तरों में आम लोगों का काम ठप है, जो कि कांग्रेस कि बहरी सरकार के कान में जूं तक नहीं रेंग रही है सरकार को अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन की मांग को तत्काल पूरा करना चाहिए जैसे महंगाई बढ़ते ही मुख्यमंत्री, मंत्री सहित पक्ष विपक्ष एक साथ बैठकर अपनी सुविधाएं एवं मानदेय तत्काल बढ़ाया उसी तरह अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन कि मांग तत्काल पूरा करना चाहिए।

प्रदेश में चार लाख अधिकारी हड़ताल पर

जिला संगठन मंत्री चमन यादव एवं सेवाराम साहू आपनेता व कर्मचारी संघ के पुर्व जिला अध्यक्ष ने कहा कि पुरे प्रदेश में चार लाख अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जिससे अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन चाहे तो गुंगी बहरी सरकार बदलने के लिए प्रतिबद्ध है। कर्मचारी सरकार चलाते हैं सरकार कर्मचारी नहीं चलाते, सरकार हमसे है हम सरकार से अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन की मांग को पूरा करना होगा।

गुलशन मोंगरे युवा नेता ने कहा कि सरकार 30 मई को रैली व नोटिस देकर, सरकार को अवगत कराया था उसके बाद 29 जुन 2022 को ब्लाक जिला स्तरीय रैली कर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा था उसके बाद 25 जुलाई से 29 जुलाई तक कलम बंद हड़ताल किया उसके बाद भी सरकार नहीं जागी और फिर अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू किया इस तरह सरकार को बार बार जगाने का प्रयास अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन ने किया लेकिन सरकार अभी तक नहीं जागी समर्थन में शामिल होने वाले में राजा ठाकुर प्रदेश उपाध्यक्ष युथ, अधिवक्ता अरविंद शर्मा जिला प्रवक्ता, चमन यादव जिला संगठन मंत्री, गुलशन मोंगरे, विधानसभा उपाध्यक्ष, सेवाराम साहू आप नेता एवं पूर्व जिलाध्यक्ष कर्मचारी संघ गरियाबंद, देवेश निर्मलकर, मोहित पटेल, टीकमचंद साहू, संजय विश्वकर्मा शामिल हुए।

scroll to top