Close

भारत ने 7वीं बार जीता विमेंस एशिया कप : फाइनल में श्रीलंका को 8 विकेट से हराया

एशिया कप

भारत ने सातवीं बार विमेंस एशिया कप का खिताब जीत लिया है। शनिवार को खेले गाए फाइनल मुकाबले में भारतीय महिला टीम ने श्रीलंका को 8 विकेट से हरा दिया। श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला किया। भारतीय गेंदबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन के आगे श्रीलंकाई टीम 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 65 रन ही बना पाई। इनोका रनवेरा ने सबसे ज्यादा 18 रन बनाए। भारत के लिए रेणुका सिंह ठाकुर ने तीन विकेट लिए। राजेश्वरी गायवाड और स्नेह राणा ने दो-दो विकेट लिए।

जवाब में भारत ने 8.3 ओवर में दो विकेट खोकर 71 रन बनाते हुए टारगेट हासिल कर लिया। स्मृति मंधाना ने छक्का जमाकर टीम इंडिया को खिताबी जीत दिलाई। मंधाना 25 गेंद पर 51 रन बनाकर नाबाद रहीं। उन्होंने 6 चौके और 3 छक्के जमाए। उनका स्ट्राइक रेट 204 का रहा। कप्तान हरमनप्रीत कौर 11 रन बनाकर मंधाना के साथ नाबाद रहीं।

श्रीलंका से 5वां फाइनल जीता

टीम इंडिया ने एशिया कप के इतिहास में श्रीलंका से 5वां फाइनल मैच जीता है। दोनों टीमों के बीच अब तक 5 फाइनल खेले गए हैं। इन सभी में टीम इंडिया ही जीती है। भारतीय टीम लगातार आठवीं बार फाइनल में पहुंची थी।भारत ने 14 साल बाद एशिया कप के फाइनल में श्रीलंका को हराया है। इससे पहले 2008 में दोनों का आमना-सामना हुआ था।

 

 

यह भी पढ़े :-शिक्षा में नवाचार पर राष्ट्रीय पुरस्कारों की घोषणा

One Comment
scroll to top