Close

गूगल मैप से होगी अब हाईवे की निगरानी : तुरंत पता चल जाएगी NH पर जाम की स्थिति

गूगल मैप

दुर्ग की ट्रैफिक पुलिस एचएच पर लगने वाले जाम से निपटने के लिए गूगल मैप का सहारा लेगी। गूगल मैप देखकर ITMS का कर्मचारी तुरंत पता लगा लेगा कि कहां पर जाम लग रहा है। वहां तुरंत पुलिस पहुंचेगी और जाम को रिलीज करवाएगी।

दुर्ग के एसपी डॉ. अभिषेक पल्लव ने बताया कि रायपुर नागपुर एनएच में आए दिन जाम लगने की शिकायतें मिल रही थीं। इसके लिए एएसपी ट्रैफिक विश्वास चंद्राकर के मार्गदर्शन एक टीम बनाई गई है। साथ ही सेक्टर 6 स्थित पुलिस कंट्रोल रूम में एक मॉनिटरिंग सिस्टम तैयार किया गया है।

ट्रैफिक डीएसपी सतीष ठाकुर, और अनीष सारथी की टीम ITMS की टीम के साथ मिलकर गूगल मैप के माध्यम एनएच की निगरानी करेगी। ITMS के कर्मचारी गूगल से तुरंत यह पता लगा लेंगे कि नेशनल हाईवे अंजोरा से कुम्हारी मार्ग में कहां जाम की स्थिति बन रही है या नहीं। यह टीम 24 घंटे इस मार्ग की निगरानी रखेगी।

गूगल एन.एच. पर जाम की स्थिति बताएगा

ITMS में तैनात कर्मचारी 24 घंटे एन.एच. पर निगरानी रखेंगे। लाल ,नीला ,ऑरेंज कलर जाम की स्थिति बताएगा।

नीला कलर- यातायात सामान्य रूप से संचालित हो रहा है कि जानकारी देगा।

आरेंज कलर – यातायात थोडा रूका हुआ या धीमी गति से चल रहा की जानकारी देगा।

लाल कलर- लाल कलर यातायात जाम की स्थिति को बतायेगा।

समय रहते जाम को रीलीज किया जा सकेगा

एएसपी ट्रैफिक विश्वास चंद्राकर ने बताया कि कई बार ऐसा होता है कि समय पर जाम को नहीं खुलवाया गया तो वह जाम धीरे-धीरे और लंबा हो जाता है। इससे लोगों को काफी परेशानी होती है। वाहन चालक निर्धारित समय पर अपने मंजिल तक नही पहुंच पाते हैं। गूगल मैप के माध्यम से जाम की स्थिति का पता लगते ही कंट्रोल रूम से हाईवे पेट्रोलिंग को अलर्ट कर दिया जाएगा। इससे वह तुरंत वहां पहुंचेगी और जाम को रिलीज करवा देगी।

 

 

यह भी पढ़े :-रायपुर : अपनी क्षमता का विकास कर, रोजगार लेने वाले से इतर रोजगार देने वाले बनें : राज्यपाल सुश्री उइके

One Comment
scroll to top