Close

आज का इतिहास 4 नवंबर : 1945 में संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक और सांस्कृतिक संगठन- यूनेस्को की स्थापना हुई थी

4 नवंबर को 1945 में संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक और सांस्कृतिक संगठन- यूनेस्को की स्थापना हुई थी। यूनेस्को संयुक्त राष्ट्र की एक विशेष एजेंसी है। इसका उद्देश्य शिक्षा, कला, विज्ञान के साथ संस्कृति को वैश्विक स्तर पर बढ़ावा देना है। इसी के साथ इन सभी की सहायता से इसका कार्य विश्व शांती को बढ़ावा देना भी है। इस संगठन में 193 सदस्य देश हैं और 12 सहयोगी देश। इस संगठन की स्थापना राष्ट्र संघ के उत्तराधिकारी के तौर पर की गई थी। इसका मिशन राष्ट्रों के बीच संवाद को सुविधाजना बनाना है और इसके साथ ही शांत, मानवाधिकारों और सतत विकास को आगे बढ़ाना है। ये शिक्षा, विज्ञान और संस्कृति को महत्व देता है। इस लेख के माध्यम से हम आपको 4 नवंबर को हुई एतिहासिक घटनाओं के साथ ये भी बताया जाएगा की इस दिन किन प्रमुख हस्तियों का जन्म हुआ था और किन हस्तियों की मृत्यु हुई थी। आइए आपको बताएं आज के इतिहास के बारे में।

4 नवंबर का इतिहास
1876- हिंदु राष्ट्रवादी और हिंदू महासभा के प्रमुख नेता थे। जिनका जन्म 4 नवंबर को हुआ था।
1889- बजाज ग्रुप की स्थापना जमनाला कनीराम बजाज द्वारा की गई थी। वह भारत के बड़े बिजनेसमैन थे। उनका जन्म 4 नवंबर को हुआ था।
1928- वदुवुर वीरवल्ली श्रीनिवास देसिकाचारी भारत के महान विद्वान थें। जिन्हें 2001 में राष्ट्रपति से संस्कृत विद्वान के तौर पर राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। जिनका जन्म 4 नवंबर को हुआ था।
1934- मराठी फिल्म थियेटर निर्देशक और अभनिनेता विजय मेहता का जन्म 4 नवंबर को हुआ है। उन्होंने कई फिल्मों में काम किया है और उन्हें कई अवार्डों से सम्मानित किया गया है।
1944- भारतीय वायु सेना की पूर्व अधिकारि पद्मावती बंदोपाध्याय जो पहली महिला थी जिन्हें एयर मार्शल का पद मिला था। उन्हें विशिष्ट सेवा मेडल, अति विशिष्ट सेवा मेडल के साथ सम्मानित किया गया है। उनका जन्म 4 नवंबर को हुआ था।
1945- तेलंगाना के प्रथम राज्यपाल का इक्काडु श्रीनिवासन का जन्म 4 नवंबर को हुआ था।
1948- मलयालम कवि और उपन्यासकार ओवी उषा का जन्म 4 नवंबर को हुआ था।
1946- 4 नवंबर 1946 में यूनेस्को की स्थापना हुई थी। इसीओ में यूनेस्को के संविधान को कुल 37 देशों द्वारा पेश किया गया था। जिस पर हस्ताक्षर कर स्थापना की तैयारी की गई। 16 नवंबर 1945 से 4 नवंबर 1946 के बीच प्रिपरेटरी कमीशन द्वारा काम किया गया।
1965- भारत के सुपर मॉडल, अभिनेता, फिल्म निर्माता और फिटनेस को प्रमोट करने वाले मिलिंद सोमन का जन्म 4 नवंबर को हुआ था।
1969- सरदार इकबाल अली शाह जो की भारतीय-अफगान लेखक और राजनयिक थे। जिनकी मृत्यु 4 नवंबर को हुई थी।
1982- सर बीरेंद्रनाथ मुखर्जी भारत के उद्योगपति थें। जिन्होंने आईआईएससीओ में स्टील बनाने की स्थापना की थी। उनकी मृत्यु 4 नवंबर को हुई थी।

scroll to top