Close

अनुष्का शर्मा ने शेयर की अनसीन फोटोज, फोटोज देखकर आपकी भी छूट जाएगी हंसी

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली आज अपना 34वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। सोशल मीडिया जहां किंग कोहली के लिए बर्थडे मैसेज से पट गया है वहीं पत्नी अनुष्का शर्मा ने उन्हें अपने अंदाज में बधाई दी है। अनुष्का ने विराट की जो फोटो शेयर की हैं उन्हें देखकर लोगों की हंसी छूट रही है। कुछ का कहना है कि इनकी बेटी वामिका की शक्ल हूबहू विराट से मिलती है।

विराट कोहली को बर्थडे विश करते हुए अनुष्का ने तस्वीरें शेयर की

विराट कोहली को बर्थडे विश करते हुए अनुष्का ने तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें किंग कोहली काफी क्यूट नजर आ रहा हैं। कैप्शन में उन्होंने लिखा- ‘आज तुम्हारा बर्थडे है माय लव, तो जाहिर है, मैंने इस पोस्ट के लिए आपके सबसे अच्छे एंगल वाली तस्वीरें चुनी हैं.. आपके लिए हर रूप हर फॉर्म में प्यार विराट कोहली’ इसके साथ ही उन्होंने रेड हार्ट इमोजी भी पोस्ट किया।

 

विराट ने भी इस पोस्ट पर रिप्लाई किया

इसपर जवाब देते हुए विराट ने भी इस पोस्ट पर रिप्लाई किया। उन्होंने रेड हार्ट इमोजी के साथ-साथ हंसने वाला स्माइली भी पोस्ट किया। इसके अलावा राधिका आप्टे ने भी लाफिंग स्माइली पोस्ट किया। फैंस भी विराट को जन्मदिन की बधाइयां दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर अनुष्का अक्सर अपनी और विराट की प्यारी-प्यारी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।

अनुष्का जल्द ही नजर आएंगी ‘चकदा एक्सप्रेस’ में

वर्क फ्रंट की बात करें तो अनुष्का जल्द ही महिला क्रिकेटर झूलन गोस्वामी की बायोपिक  ‘चकदा एक्सप्रेस’ में नजर आने वाली है।  उम्मीद की जा रही है कि ये फिल्म साल 2023 में फरवरी महीने में रिलीज होगी। अनुष्का फिलहाल इस फिल्म की शूटिंग में काफी बिजी हैं।

 

 

 

यह भी पढ़े :-कपिल शर्मा ने जाह्नवी कपूर को फिल्म मिली के रिलीज पर दी बधाई

One Comment
scroll to top