Close

वंदे भारत एक्सप्रेस : एक बार और हादसे का शिकार हुई वन्दे भारत एक्सप्रेस

वंदे भारत एक्सप्रेस

वंदे भारत एक्सप्रेस की कल की टक्कर गुजरात में उदवाडा और वापी स्टेशनों के बीच हुई। शाम में 06:23 बजे यह टक्कर हुई। इस वजह से ट्रेन के फ्रंट पैनल को मामूली नुकसान भी पहुंचा। पश्चिम रेलवे का कहना है उदवाड़ा और वापी स्टेशनों के बीच क्रॉसिंग गेट नंबर 87 के पास हुई इस दुर्घटना में किसी यात्रियों को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। दुर्घटनास्थल पर ट्रेन महज दो मिनट ठहरने के बाद फिर रवाना हो गई।

वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के साथ पिछला हादसा 8-11-2022 को हुआ

मुंबई-गांधीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के साथ पिछला हादसा 8-11-2022 को हुआ था। उस दिन गुजरात के आणंद में हुए इस हादसे में 54 साल की एक महिला की मौत हो गई थी। रेलवे पुलिस के अनुसार, वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन गांधीनगर से मुंबई जा रही थी। तभी शाम 4:37 बजे एक महिला रेलवे ट्रैक को क्रॉस कर रही थी। इस दौरान वह ट्रेन की चपेट में आ गई।

तीसरा हादसा गुजरात के अतुल रेलवे स्टेशन के पास हुआ था

मुंबई-गांधीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन से तीसरा हादसा 29-11-2022 को हुआ था। इसमें दुर्घटना का शिकार हुई थी। यह हादसा गुजरात के अतुल रेलवे स्टेशन के पास हुआ था। मुंबई से गांधीनगर जा रही ट्रेन के सामने एक गाय आ गई। इस टक्कर से ट्रेन का आगे का हिस्सा टूट गया। करीब 30 मिनट रुकने के बाद ट्रेन को रवाना कर दिया गया था। बाद में मेंटनेंस डिपो में इस ट्रेन का नोज बदला गया था।

7-11-2022 को भी गाय से हुई थी टक्कर

मुंबई-गांधीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस 7-11-2022 को गुजरात के आणंद में गाय से टकरा गई थी। यह हादसा वडोदरा मंडल के आणंद के समीप हुआ था। उस समय रेल प्रशासन ने कहा था रेलवे के ट्रैक पर गाय के झुंड के आ जाने से यह हादसा हुआ। इसके बाद रेलवे बोर्ड ने वंदे भारत एक्सप्रेस के पूरे रूट में कंटीले तार लगाने का निर्देश दिया था ताकि जानवर रेलवे ट्रैक पर नहीं आ पाए।

ट्रेन की भैंसों के एक झुड से भीषण टक्कर हो गई

गुजरात में ही 6-11-2022 को मुंबई से अहमदाबाद जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की भैंसों के एक झुड से भीषण टक्कर हो गई थी। यह हादसा सुबह 11:18 पर वटवा और मणिनगर स्‍टेशन के बीच हुआ था। भैंसों के झुंड से हुई इस टक्कर में कई भैंसों की मौत तो हुई ही थी, ट्रेन का थोबड़ा भी बिगड़ गया था।

ट्रेन के पहिए जाम हो गए थे

अक्टूबर में ही नई दिल्ली से वाराणसी जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस के साथा एक अजीब हादसा हुआ था। बीते आठ अक्टूबर को दिल्ली से वाराणसी जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस में अचानक खराबी आ गई थी। टेक्निकल फॉल्ट आने के बाद ट्रेन के पहिए जाम हो गए थे। इस कारण ट्रेन करीब पांच घंटे खुर्जा स्टेशन पर रुकी रही। वहीं उसकी रिपेयरिंग संभव नहीं था। इसके बाद यात्रियों को शताब्दी एक्सप्रेस से गंतव्य तक पहुंचाया गया।

पिछले दो महीने में वंदे भारत ट्रेनों से पांच हादसे हो चुके हैं

देश में इस समय सिर्फ पांच वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनें चल रही हैं। पहली नई दिल्ली से वाराणसी के बीच। दूसरी नई दिल्ली से कटड़ा के बीच। तीसरी मुंबई से अहमदाबाद, चौथी नई दिल्ली से अम्ब अंदौरा और पांचवी चेन्नई से बेंगलुरु होते हुए मैसूरु तक। पिछले दो महीने में वंदे भारत ट्रेनों से पांच हादसे हो चुके हैं। इन दुर्घटनाओं के चलते सोशल मीडिया पर वंदे भारत ट्रेन की खूब थू-थू होती है। लोगों का कहना है कि यह ट्रेन है या टिन का डिब्बा! कई सोशल मीडिया यूजर्स ने वंदे भारत को लेकर खूब मीम भी बनाए।

यह भी पढ़े:-सिंगर कुलजीत सिंह राजैना के खिलाफ गन गल्चर को बढ़ावा देने के आरोप में केस दर्ज

scroll to top