Close

बॉलीवुड अभिनेता मनोज बाजपेयी की मां का 80 की उम्र में निधन

एंटरटेनमेंट डेस्क। बॉलीवुड अभिनेता मनोज बाजपेयी की मां गीता देवी का निधन हो गया है। लंबी बीमारी के चलते आज सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली। बता दें कि गीता देवी पिछले काफी समय से वे बीमार थीं। उनको दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पिछले काफी समय से उनकी इलाज चल रहा था, लेकिन आज सुबह उनकी हालत ज्यादा खराब हो गई और गुरुवार सुबह उन्होंने 80 साल की उम्र में अंतिम सांस ली।

मनोज बाजपेयी की मां के निधन की जानकारी अशोक पंडित ने ट्वीट के जरिए दी। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा- ‘मनोज बाजयेपी आपकी आदरणीय मां के दुखद निधन पर आपके और आपके पूर परिवार को हमारी हार्दिक संवेदनाएं, ओम शांति’।

 

 

scroll to top