राजिम कुंभ कल्प मेला के पहले दिन पहुंचे विदेशी पर्यटक

राजिम(राजेंद्र ठाकुर )। विश्व प्रसिद्ध छत्तीसगढ़ के प्रयाग राज राजिम में आयोजित राजिम कुंभ कल्प मेला की शुरूआत 24 फरवरी को पुण्य स्नान के साथ हो गई है। कुंभ कल्प मेला के पहले ही दिन पोलेण्ड से विदेशी पर्यटन राजिम पहुंचे। पर्यटक जॉन एवं अनु ने कुंभ आनंद लिया। मीडिया से चर्चा करते हुए उन्होंने अपनी प्रसन्नता जाहिर करते हुए बताया कि राजिम आकर उन्हें बहुत अच्छा लगा। यहां के लोग एवं मेले की भव्य सजावट देखकर काफी प्रभावित हुए। वे पहली बार राजिम कुंभ में आए हैं। चूंकि उनका मुख्य उद्देश्य साधु-संतों से मिलने का था, लेकिन साधु संतों से नहीं मिलने के कारण उन्हें काफी निराशा भी हुई, […]

1 जुलाई से देश में लागू होंगे 3 नए कानून, गृह मंत्रालय ने जारी किया नोटिफिकेशन

  नेशनल न्यूज़। देश में आपराधिक न्याय प्रणाली को पूरी तरह से बदलने के लिए अधिसूचित किए गए तीन नए कानून – भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और भारतीय साक्ष्य अधिनियम – एक जुलाई से लागू होंगे। तीनों कानूनों को पिछले साल 21 दिसंबर को संसद की मंजूरी मिल गई और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 25 दिसंबर को इन कानून को अपनी सहमति दे दी। केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा जारी तीन अधिसूचनाओं के अनुसार, नए कानूनों के प्रावधान एक जुलाई से लागू होंगे। ये कानून औपनिवेशिक युग के भारतीय दंड संहिता, दंड प्रक्रिया संहिता और 1872 के भारतीय साक्ष्य अधिनियम की जगह लेंगे। तीनों कानूनों का उद्देश्य विभिन्न […]

लोकसभा चुनाव 2024: 5 राज्यों में गठबंधन का ऐलान,दिल्ली में आप 4 और कांग्रेस 3 सीटों पर लड़ेगी चुनाव,

नेशनल न्यूज़। लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच सहमति बन गई है। दिल्ली में दोनों दलों ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पांच राज्यों के लिए गठबंधन का ऐलान किया। दिल्ली में आप चार और कांग्रेस तीन सीटों पर चुनाव लड़ेगी। इसके साथ ही आम आदमी पार्टी गुजरात की भरूच और भावनगर सीट तथा हरियाणा की कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट पर भी चुनाव लड़ेगी। कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने यह जानकारी दी। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मुकुल वासनिक ने आम आदमी पार्टी के नेता संदीप पाठक, सौरव भारद्वाज और अतिशी के साथ संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में सीट बंटवारे की घोषणा की। उन्होंने कहा कि दिल्ली […]

कासगंज हादसा : मरने वालों की संख्या बढ़कर हुई 24,ट्रैक्टर-ट्रॉली पोखर में पलटने से हुआ था हादसा

कासगंज। उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले के पटियाली थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह गंगा स्नान करने जा रहे श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली पटियाली-दरियावगंज मार्ग पर एक पोखर में पलट गई जिससे 7बच्‍चों और 8 महिलाओं समेत 15 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। इसी साथ अब ताजा खबर यह आ रही है कि हादसे में मरने वाले लोगों की संख्या 15 से बढ़कर 24 हो गई। वहीं घायलों का इलाज में उपचार चल रहा है। CM योगी ने किया मृतकों के परिजनों को आर्थिक सहायता देने का ऐलान उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने […]

महादेव ऑनलाइन बैटिंग एप : नीतीश दीवान को 3 दिन के लिए भेजा गया न्यायिक हिरासत में

रायपुर। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने महादेव ऑनलाइन बुक के संचालन में शामिल नीतीश दीवान को आज ईडी ने विशेष न्यायालय रायपुर में पेश किया, जहां उसे तीन दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया. नितिन को 26 फरवरी को वापस कोर्ट में पेश किया जाएगा. बता दें कि नीतीश दीवान पर महादेव ऐप की रिकवरी का लेखाजोखा समेत ऐप प्रमोटर सौरभ के बड़े भाई के साथ मिलकर बॉलीवुड के प्रतिष्ठित आइफा अवार्ड के दौरान ऐप के प्रमोशन करने समेत ऐप की दुबई में हुई सक्सेस पार्टी में शामिल फिल्मी सितारों को नगदी पैसे देने का भी है आरोप। ईडी ने नीतीश दीवान के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी किया था। […]

विक्रम सिंह सिसोदिया छत्तीसगढ़ विधानसभा स्पीकर डॉ. रमन सिंह के सचिव

रायपुर। विक्रम सिंह सिसोदिया को छत्तीसगढ़ विधानसभा स्पीकर डॉ. रमन सिंह का सचिव नियुक्त किया गया है. इस संबंध में विधानसभा सचिव दिनेश शर्मा ने आदेश जारी किया है. विक्रम सिसोदिया को छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (संविदा नियुक्ति) नियम-2012 के तहत 1 फरवरी 2024 से डॉ. रमन सिंह के विधानसभा अध्यक्ष के कार्यकाल तक सचिव के पद पर नियुक्त किया गया है.

माघ पूर्णिमा पर गंगा स्नान के लिए जा रहे श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्राली तालाब में गिरी, 7 बच्चों समेत 15 की दर्दनाक मौत

  कासगंज। उत्तर प्रदेश के कासंगज जिले में पूर्णमासी के अवसर पर गंगा स्नान करने जा रहे श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्राली अज्ञात वाहन को बचाने के चलते तालाब में गिर गई। जिसके चलते 7 बच्चे एवं 8 महिलाओं की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं 4 बच्चों को गंभीर हालत में रेफर किया गया है। वहीं इस दुर्घटना ने एक बार फिर प्रशासन पर सवालिया निशान लगाया है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, पूरी घटना कासगंज जिले की पटियाली कोतवाली क्षेत्र के दरियावगंज पटियाली मार्ग के बीच पड़ने वाले गढ़इया गांव के निकट की है। जहां एटा जनपद के जैथरा थाना क्षेत्र के गांव छोटे कस के रहने वाले […]

कर्मचारी अधिकारी संयुक्त मोर्चा का सत्याग्रह आंदोलन 6 मार्च को रायपुर में

  गरियाबंद।प्रदेश अधिकारी कर्मचारी संघ के प्रांताध्यक्ष करन सिंह अटेरिया,उप प्रांताध्यक्ष के.पी. श्रीवास एवं वी.एल.पटॆल ने बताया कि छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी संयुक्त मोर्चा ने प्रदेश के कर्मचारियों और पेंशनरों की समस्याओं के निराकरण की मांग को लेकर 6 मार्च को रायपुर में सत्याग्रह आंदोलन करने का फैसला किया है। करन सिंह अटेरिया ने बताया कि प्रदेश के कर्मचारियों एवं पेंशनरों को चार प्रतिशत देय तिथि से महंगाई भत्ता सहित चौदह सूत्रीय मांगो को लेकर आगामी 6 मार्च को राजधानी रायपुर में एक दिवसीय सत्याग्रह आंदोलन करने का ऑल्टीमेटम मुख्य सचिव छत्तीसगढ़ शासन को कर्मचारी अधिकारी महासंघ के प्रांतीय संयोजक अनिल शुक्ला, मंत्रालय कर्मचारी संघ के अध्यक्ष महेंद्र सिंह राजपूत एवं […]

CG Breaking: आईएफएस अधिकारी अनिता नंदी को पीसीसीएफ के पद पर किया गया पदोन्नत

रायपुर। वन विभाग ने 1991 बैच की आईएफएस अधिकारी अनिता नंदी को पीसीसीएफ के पद पर पदोन्नत किया है. इस संबंध में वन विभाग ने आदेश जारी कर दिया है.  

आज का इतिहास 24 फरवरी : आज ही के दिन जड़ा गया था ODI क्रिकेट का पहला ‘दोहरा शतक`

24 फ़रवरी के इतिहास पर नजर डालेंगे तो पाएंगे कि आज का दिन कई महत्वपूर्ण घटना की गवाह है. 24 फरवरी साल 2010 ये वो दिन था जब ODI क्रिकेट में पहली बार दोहरा शतक जड़ा गया था. ये कारनामा करने वाले और कोई नहीं बल्कि मास्टर-ब्लास्टर सचिन तेंदुकार (sachin tendukar) थे. बता दें सचिन ने 147 गेंदों पर नाबाद 200 रनों की पारी खेली थी. ये मैच साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेला गया था. ये मैच मध्यप्रदेश के कैप्टन रूप सिंह स्टेडियम में खेला गया था. इतिहास के दूसरे हिस्से में बात मशहूर अदाकारा और राजनीतिज्ञ ‘जयललिता’ की करेंगे. 24 फरवरी साल 1948 में कर्नाटक के मेलुरकोट में उनका […]