गैर आवासीय अकादमी के लिए खिलाड़ियों का चयन ट्रायल 11 और 12 जुलाई को

रायपुर।खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा रायपुर जिले में संचालित गैर आवासीय हॉकी, तीरंदाजी, फुटबॉल (बालिका) एवं एथलेटिक्स अकादमी हेतु खिलाड़ियों का चयन ट्रायल का आयोजन किया जा रहा है. जिसमे फुटबॉल (बालिका) एवं तीरंदाजी खेल का दिनांक 11 जुलाई 2023 तथा हॉकी एवं एथलेटिक्स खेल का 12 जुलाई 2023 को स्वामी विवेकानंद स्टेडियम कोटा […]

विधानसभा परिसर में डॉ. श्यामा प्रसाद मुख़र्जी की जयंती पर दी श्रद्धांजलि

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधान सभा परिसर स्थित सेन्ट्रल हॉल में प्रतिष्ठापित डॉ. श्यामा प्रसाद मुख़र्जी जी के तैल चित्र पर आज उनकी जयंती के अवसर पर छत्तीसगढ़ विधान सभा सचिव दिनेश शर्मा ने पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया। इस अवसर पर विधान सभा परिसर स्थित प्रेक्षागृह के मुख्य द्वार पर स्थापित डाॅ. श्यामा […]

त्रिभुवनेश्वर शरण सिंहदेव छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री नियुक्त

० सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी अधिसूचना छत्तीसगढ़ राजपत्र में प्रकाशित रायपुर।राज्य शासन के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा त्रिभुवनेश्वर शरण सिंहदेव को छत्तीसगढ़ राज्य का उप मुख्यमंत्री नियुक्त करने के संबंध में जारी अधिसूचना आज छत्तीसगढ़ राजपत्र में प्रकाशित कर दी गई है। अधिसूचना के अनुसार छत्तीसगढ़ के राज्यपाल द्वारा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सलाह […]

Breaking: भूपेश सरकार ने दी बड़ी सौगात,राज्य के शासकीय कर्मचारियों का डीए 5 प्रतिशत बढ़ा

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य के शासकीय कर्मचारियों को बड़ी सौगात देते हुए मंहगाई भत्ते (डी.ए.) में 5 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी करने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। इससे राज्य सरकार को प्रति वर्ष एक हजार करोड़ रूपए का अतिरिक्त वित्तीय भार आएगा।मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में आज यहां उनके निवास कार्यालय में मंत्रिपरिषद की […]

राष्ट्रगान बजते समय खड़े नहीं होने पर 14 लोगों को किया गिरफ्तार, पुलिसकर्मी भी निलंबित

नेशनल न्यूज़। श्रीनगर में जून में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रगान बजते समय खड़े नहीं होने पर 14 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इस कार्यक्रम में जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा भी मौजूद थे। अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि प्रशासन ने यह सुनिश्चित करने में असफल रहने […]

बाइडन सरकार मुंबई हमले के आरोपी राणा को जल्द भारत को सौंपना चाहती है , कोर्ट में दायर की यह अपील

इंटरनेशनल न्यूज़। अमेरिका की बाइडन सरकार ने कैलिफोर्निया की एक कोर्ट से पाकिस्तानी मूल के कनाडाई व्यवसायी तहव्वुर राणा द्वारा दायर की गई बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका को अस्वीकार करने का आग्रह किया है और दोहराया है कि उसे भारत को सौंप देना चाहिए, जहां वह 2008 के मुंबई आतंकवादी हमलों में संलिप्तता को लेकर वांछित […]

क्या आप जानते हैं भगवान शिव के पूजन में क्यों नहीं चढ़ाया जाता है कुमकुम

भगवान शिव के पूजन में कुछ चीजें चढ़ाने की सलाह दी जाती है, वहीं कुछ ऐसी चीजें भी हैं जिन्हें इनके पूजन में नहीं चढ़ाया जाता है, अन्यथा पूजन का फल नहीं मिलता है। भगवान शिव को देवों के देव के रूप में पूजा जाता है और उनके पूजन से भक्तों की समस्त मनोकामनाएं पूर्ण […]

विशेष लेख : खेलबो जीतबो गढ़बो नवा छत्तीसगढ़

० बेहतर होती खेल सुविधाएं, अंतर्राष्ट्रीय आयोजनों से बनी एक सकारात्मक छवि छत्तीसगढ़ में खेलों के लिए बेहतर हो रहे माहौल का ही असर है कि यहां पर अंतर्राष्ट्रीय स्तर के खेलों के बड़े आयोजन होने लगे हैं। रायपुर में जब पहली बार अंतर्राष्ट्रीय स्तर की क्रिकेट, शंतरज और बैडमिंटन की प्रतियोगिताएं आयोजित की गई […]

प्रदेश में 10 अगस्त को मनाया जाएगा राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस

० 10-17 अगस्त तक सात जिलों में आयोजित होगा फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम ० अपर मुख्य सचिव श्रीमती रेणु जी. पिल्लै ने ली प्रदेश स्तरीय संचालन समिति की बैठक, दोनों अभियानों में शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने के दिए निर्देश रायपुर।प्रदेश में आगामी 10 अगस्त को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस मनाया जाएगा। राज्य के सात जिलों दुर्ग, […]

अमरनाथ यात्रा : महज 5 दिनों में 67,566 तीर्थयात्रियों ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन

नेशनल न्यूज़। 1 जुलाई को यात्रा शुरू होने के बाद से कुल 67,566 तीर्थयात्रियों ने अमरनाथ गुफा मंदिर के दर्शन किए हैं। बुधवार को बालटाल बेस कैंप और नुनवान बेस कैंप दोनों से 18,354 तीर्थयात्री अमरनाथ गुफा मंदिर के लिए रवाना हुए। एक आधिकारिक बयान में कहा गया, “इनमें 12483 पुरुष, 5146 महिलाएं, 457 बच्चे, […]