श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से ननिहाल में उत्सव का वातावरण- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

० महाभोग तथा प्रसादी कार्यक्रम एवं काली माँ के दर्शन करने आकाशवाणी चौक पहुँचे मुख्यमंत्री ० दृष्टिबाधित बच्चों को महाभोग का किया वितरण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री को लड्डूओं से तौला गया ० कहा जो रामभक्त श्रीराम के लिए चिट्ठियां लिख रहे हैं उन चिट्ठियों को अयोध्या भेजा जाएगा रायपुर।अयोध्या धाम में श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से उनके ननिहाल में भी उत्सव का माहौल है। मकर संक्रांति से जो उत्सव शुरू हुआ है वो प्राण प्रतिष्ठा के ऐतिहासिक दिन तक रहा। यह बात मुख्यमंत्री ने आज श्री रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर राजधानी रायपुर के आकाशवाणी चौक में आयोजित महाभोग एवं प्रसादी कार्यक्रम में कही। इस दौरान […]

जिले के किसानों को रबी फसल के लिए मिलेगा सिंचाई का पानी

  0 जिले के 70 गांव के लगभग 9000 एकड़ में छोड़ा जाएगा पानी 0 जिला जल उपयोगिता समिति की बैठक में लिया गया निर्णय 0 राजिम विधायक रोहित साहू और बिंद्रानवागढ़ विधायक जनक ध्रुव बैठक में हुए शामिल 0 25 जनवरी को सुबह 11 बजे जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में “कुकदा वियर” से छोड़ा जाएगा पानी गरियाबंद। जिले के किसानों को इस बार रबी फसल के लिए बांध का पानी दिया जाएगा। पांच सालों के बाद एक बार फिर किसानों को फसल सिंचाई के लिए पानी दिए जाएंगे। किसान हर साल रबी फसल के लिए पानी की मांग करते हुए आ रहे थे। वहीं पिछले दिनों फिंगेश्वर विकासखंड के किसानों […]

जनसम्पर्क विभाग के इन अधिकारियों को मिली नवीन पदस्थापना

रायपुर। राज्य शासन द्वारा जनसंपर्क विभाग के अधिकारियों के पदोन्नति एवं नवीन पदस्थापना आदेश जारी। आलोक देव, हर्षा पौराणिक एवं संतोष मौर्य को संयुक्त संचालक से अपर संचालक पद पर पदोन्नति प्रदान की गई है।  

AAP पार्टी के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष समेत कई बड़े नेता बीजेपी में हुए शामिल

रायपुर।लोकसभा चुनाव को अब कुछ ही महीने बचे हुए है। ऐसे में छत्तीसगढ़ की राजनीतिक गलियारों में खलबली मची हुई है। लगातार नेताओं का पार्टी छोड़ने का सिलसिला जारी है। इसी बीच छत्तीसगढ़ में आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। आज आप पार्टी के कई नेताओं ने भाजपा में शामिल हुए हैं। इसी बीच सीएम साय का बड़ा बयान सामने आया है। सीएम साय ने कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी के लिए ऐतिहासिक दिन है। आज आर्मी और अन्य राजनीतिक पार्टी के लोगों ने भाजपा में प्रवेश किया है। सीएम साय ने सभी का स्वागत किया। सीएम साय ने आगे कहा कि आप ने भाजपा और मोदी […]

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने विभागों की बजट तैयारियों की समीक्षा

  रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज यहां मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर में अपने विभागों की बजट तैयारियों की समीक्षा की।बैठक में वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी, सचिव वित्त अंकित आनंद, मुख्यमंत्री के सचिव पी. दयानंद सहित संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित हैं। मुख्यमंत्री ने सामान्य प्रशासन, खनिज साधन, ऊर्जा, जनसंपर्क, वाणिज्यिक कर (आबकारी), परिवहन, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी, विमानन, पशु पालन, मत्स्य पालन एवं आयाकट, ग्रामोद्योग विभाग की बजट तैयारियों की समीक्षा की।  

छत्तीसगढ़ कैडर के इस आईएएस ने छोड़ा कैडर, ज्वाइन करेंगे तेलंगाना

रायपुर। छत्तीसगढ़ कैडर के एक आईएएस ने छत्तीसगढ़ छोड़ दिया है। 2022 बैच के आईएएस युवराज मरमठ तेलंगाना ज्वाइन कर रहे हैं। उन्होंने विवाहोपरांत, कॉमन कैडर के तहत आप्ट किया है। उनकी पत्नी पी.मौनिका, तेलंगाना की 2022 बैच की आईपीएस है। युवराज जल्द कार्यमुक्त कर दिए जाएंगे।  

छत्तीसगढ़ को मिला एक और राष्ट्रीय पुरस्कार ,गैर कोयला मुख्य खनिज ब्लॉकों की नीलामी के लिए द्वितीय बेस्ट परफॉर्मेंस अवार्ड

० भोपाल में आयोजित राज्य खनन मंत्री सम्मेलन में केन्द्रीय कोयला एवं खान मंत्री ने दिया अवार्ड ० मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने खनिज विभाग के अधिकारियों को दी बधाई और शुभकामनाएं रायपुर।केन्द्रीय कोयला एवं खान मंत्री प्रहलाद जोशी ने आज मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में आयोजित राज्य खनन मंत्री सम्मेलन में गैर कोयला मुख्य खनिज ब्लॉकों की सफलतापूर्वक नीलामी के लिए छत्तीसगढ़ को देशभर में द्वितीय बेस्ट परफॉर्मेंस अवार्ड से नवाजा है। यह पुरस्कार भारत सरकार के खनन मंत्रालय द्वारा दिया गया है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने इस उपलब्धि के लिए खनिज विभाग के सभी अधिकारियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन […]

बड़ी खबर : छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल अरविंद वर्मा बनें हाईकोर्ट बिलासपुर के जज

रायपुर। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम के प्रस्ताव पर केंद्र सरकार ने छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने विभिन्न नियुक्तियां की है. इस संबंध में नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया गया है. जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल अरविंद वर्मा हाईकोर्ट के जस्टिस बनाये गये हैं. इस नियुक्ति के साथ ही अब छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में कुल 16 जज हो गये हैं। सुप्रीम कोर्ट के कॉलेजियम ने अरविंद कुमार को जज बनाने के लिए केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजा था. जिसके बाद उन्हें जज के तौर पर नियुक्त करने की अधिसूचना जारी की गयी है. अरविंद कुमार वर्मा इससे पहले जगदलपुर, रायपुर और बिलासपुर में जिला और सत्र न्यायाधीश के रुप में सेवा दे […]

समय पर कार्य पूरा नहीं होने पर क्रेडा द्वारा जल जीवन मिशन के 234 कार्य निरस्त

० क्रेडा के संयंत्रों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने गुणवत्ता सेल गठित रायपुर।मुख्य कार्यपालन अधिकारी क्रेडा राजेश सिंह राणा द्वारा जोनल कार्यालय, रायपुर अंतर्गत जिला रायपुर, महासमुंद, बलौदाबाजार, धमतरी एवं गरियाबंद अंतर्गत क्रेडा द्वारा संचालित और क्रियान्वित जल जीवन मिशन, सौर सुजला योजना, सोलर हाई मास्ट लाईट परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। बैठक में जल जीवन मिशन योजनांतर्गत कार्य को समय-सीमा में पूर्ण न कर पाने कारण 12 इकाईयों के 234 कार्य निरस्त किये गये तथा सभी स्थापनाकर्ता इकाईयों को शीघ्रातिशीघ्र संयंत्रों की स्थापना गुणवत्तापूर्ण तरीके से करने के निर्देश दिये गये। राज्य में सौर सुजला योजना, जल जीवन मिशन, सोलर हाई मास्ट, ऑनग्रिड, ऑफग्रिड सोलर पॉवर प्लांट एवं […]

साय कैबिनेट की बैठक कल, कई प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

  रायपुर।छत्तीसगढ़ विधानसभा सत्र 5 फरवरी से शुरू होने वाला है। लेकिन इससे पहले सीएम विष्णुदेव साय ने कल यानि 24 जनवरी को कैबिनेट की बैठक बुलाई है। बताया जा रहा है कि बैठक में मोदी की गारंटी को पूरा करने पर चर्चा होगी। बता दें कि सत्ता में आते ही डबल इंजन की सरकार ने गरीबों को आवास देने की वादे को पूरा कर दिया है और जल्द ही अन्य वादों को पूरा करने को लेकर मंथन किया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार साय कल होने वाली कैबिनेट की बैठक में मोदी की गारंटी को पूरा करने पर चर्चा होेगी। इसके साथ ही बजट सत्र और राजिम […]