गैर परम्परागत ऊर्जा स्त्रोतों के उपयोग को बढ़ावा देने की दिशा में मार्केट मोड योजना अंतर्गत क्रेडा की नई पहल

0 प्रदेश के विभिन्न जिलों के 38 हितग्राहियों के यहां सौर संयंत्र की स्थापना हेतु राशि रायपुर। योजनांतर्गत अनुदान स्वीकृति की प्रक्रिया का सरलीकरण करते हुए अनुदान स्वीकृति का अधिकार क्रेडा के संबंधित जोनल@क्षेत्रीय कार्यालयों को प्रत्यायोजित किया गया है। ‘‘अब अनुदान की स्वीकृति प्रधान कार्यालय के स्थान पर संबंधित जोनल@क्षेत्रीय कार्यालयों द्वारा जारी की जायेगी तथा संयंत्र स्थापना हेतु अनुदान स्वीकृति एवं विमुक्ति की सम्पूर्ण प्रक्रिया 120 दिवस के स्थान पर 67 दिवस में पूर्ण होगी।“ इसके तहत् स्वीकृति योग्य सही आवेदन प्राप्ति के अधिकतम 15 दिवस के भीतर अनुदान स्वीकृति तथा संयंत्र स्थापना के अधिकतम 22 दिवस उपरांत अनुदान का भुगतान सीधे संबंधित हितग्राही के खाते में किया […]

Ram Mandir: 22 जनवरी को केंद्रीय कर्मचारियों की आधे दिन की छुट्टी

नई दिल्ली। राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के मद्देनजर 22 जनवरी को केंद्र सरकार ने अपने सारे सरकारी दफ्तरों में आधे दिन की छुट्टी (हाफ डे) घोषित की है। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि सभी कार्यालय आधे दिन के लिए बंद रहेंगे। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि सभी केंद्रीय कार्यालय आधे दिन के लिए बंद रहेंगे और ये निर्णय लोगों के उत्साह को देखते हुए लिया गया है। इससे पहले भी कई राज्यों और कई स्कूलों में 22 जनवरी को छुट्टी की घोषणा की गई है। सरकार ने जारी किया पत्र बता दें कि सरकार ने पत्र जारी कर कहा है कि देश में सभी केंद्रीय […]

5 से 29 फरवरी को ‘‘एडवान्स एमएस -ऑफिस एण्ड कम्प्यूटर सर्टिफिकेट’’ कोर्स जिला सहकारी संघ कांकेर भेज रहा है नई दिल्ली

कांकेर।जिला सहकारी संघ मर्यादित कांकेर के अध्यक्ष, सियो पोटाई ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि भारत के सबसे बड़े सहकारी संस्था भारतीय राष्ट्रीय सहकारी संघ नई दिल्ली के राष्ट्रीय सहकारी शिक्षा परिषद द्वारा ‘‘एडवान्स एमएस -ऑफिस एण्ड कम्प्यूटर सर्टिफिकेट’’ कोर्स 5 फरवरी से 29 फरवरी 2024 तक आयोजित किया जा रहा है। प्रशिक्षण में प्रतिभागियों को सहकारिता के नवीनतम विकास सहकारी समितियों के पेशेवर प्रबंधन को जानने, शिक्षा कार्यक्रमों के सफल क्रियान्वयन के लिए आवश्यक कौशल और सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करने हेतु इस बदलते समय और सहकारी क्षेत्र की आवश्यकता के साथ यह सहकारी व्यवसाय प्रदान करने के लिए कम्प्यूटर ऑपरेशन का ज्ञान आवश्यक है इसलिए सहकारी संस्थाओं के […]

रामनाम की धुन से गूंजेगी राजधानी, प्रसिद्ध कथावाचक युवराज पाण्डे सुनाएंगे श्री रामकथा

रायपुर। अयोध्या के साथ साथ राम नाम की धुन राजधानी में भी सुनाई दे रही है। श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर महाकाल मित्र मंडली द्वारा शहर में भव्य राम कथा का आयोजन किया जा रहा है। इस कथा में कथावाचक के रूप में आचार्य युवराज पाण्डे उपस्थित होंगे। आचार्य युवराज पाण्डे ने राम लला की इस प्राण प्रतिष्ठा के खास दिन को यादगार बनने की हर सनातनी से अपील की है। उन्होंने कहा की यह कई सालों की तपस्या और इंतजार का यह फल है, जिसे हर सनातनी को इसे यादगार बनाने में अपना योगदान देना चाहिए। घरों को दीप और तोरण से सजाएं। रंगोली बनाएं आतिशबाजी […]

माता सीता की खोज करते भगवान श्री राम और भाई लक्ष्मण आये थे कांडाडोंगर

० कांदाडोंगर की पहाड़ी में लक्ष्मण झूला, हनुमान झुला, ऋषि मुनियों की तप स्थली के साथ कई गुफाएं जहां पहुंचते है प्रदेशभर से श्रध्दालु ० प्रभु श्रीराम ने जब लंका विजय किया तो कांदाडोंगर की पहाड़ी में विराजमान देवी मां कुलेश्वरी, मां खम्बेश्वरी एवं देवी देवताओं ने मनाया था खुशी मे विजयदशमी का पर्व ० हमेशा कांदाडोंगर की पहाड़ी में पहुंचते है श्रध्दालुओं की भीड़ लेकिन खासतौर पर विजय दशमी पर भव्य मेला का होता है आयोजन जीवन एस साहू गरियाबंद।गरियाबंद जिले के मैनपुर विकासखंड के घने जंगल और कांदाडोंगर की पहाड़ी में माता सीता की खोज करते प्रभु श्रीराम और भाई लक्ष्मण पहुंचे थे भगवान श्री राम अपने भाई […]

रायपुर से बरगढ़ रेल लाइन की मांग जल्द पूरी होने की संभावना

  सरायपाली।पूर्वी छत्तीसगढ़ व पश्चिम ओड़िसा निवासियों के साथ ही रायपुर से बरगढ़ रेलनिर्माण संघर्ष समिति की वर्षो पुरानी मांग व समिति का संघर्ष अब जल्द ही मूर्तरूप लिए जाने की संभावना बढ़ गई है । इस हेतु समिति के सदस्यों द्वारा कल ही भुवनेश्वर स्थित रेल सदन में पूर्वी तट रेलवे के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी ( निर्माण ) व मुख्य अभियंता से प्रत्यक्ष भेंटकर रेलनिर्माण से संबंधित वृहद जानकारी प्राप्त की गई । इस संबंध में रायपुर बरगढ़ रेललाइन निर्माण संघर्ष समिति के संयोजक दिलीप गुप्ता ने जानकारी देते हुवे बताया कि रायपुर से बरगढ़ रेल लाईन निर्माण हेतु पिछले 4 वर्षो से पूर्वी ओडिशा व पश्चिम छत्तीसगढ़ निवासियों […]

बेस्ट परफॉर्मिंग स्टेट में CEO रीना बाबासाहेब कंगाले और बेस्ट इलेक्शन मैनेजमेंट कैटेगरी में विनीत नंदनवार होंगे सम्मानित

रायपुर। भारत निर्वाचन आयोग ने आज बेस्ट इलेक्टोरल प्रैक्टिस अवॉर्ड 2023 की घोषणा कर दी। पिछले साल हुए पांच राज्यों में चुनाव को लेकर निर्वाचन आयोग ने पुरस्कार देने की घोषणा की। भारत निर्वाचन आयोग ने छत्तीसगढ़ से 2 आईएएस अधिकारियों को बेस्ट इलेक्टोरल प्रैक्टिस अवॉर्ड से 25 जनवरी को सम्मानित करेगी। विधानसभा चुनाव में अच्छा काम करने के लिए मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबा साहब कंगाले को बेस्ट परफॉर्मिंग स्टेट में अवॉर्ड दिया जाएगा। वहीं चुनाव के दौरान बेस्ट इलेक्शन मैनेजमेंट के लिए तत्कालीन दंतेवाड़ा कलेक्टर विनीत नंदनवार को अवॉर्ड दिया जाएगा। यह अवार्ड 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के मौके पर दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में इन्हें […]

Accident: कोरबा से बिहार जा रही बस कोहरे के कारण अनियंत्रित बस हसदेव पुल पर खड़ी ट्रक में जा घुसी, 20 से अधिक घायल

कोरबा। कोहरे के कारण तेज रफ़्तार वहां हादसे का शिकार हो रहे हैं। कोरबा जिले में बिहार से यात्रियों को लेकर आ रही बस हादसे का शिकार हो गई. तेज रफ्तार अनियंत्रित बस हसदेव पुल के ऊपर खड़े ट्रक में जा घुसी. हादसे के बाद यात्रियों में चीखपुकार मच गई. इस दुर्घटना में बस में सवार 20 से अधिक लोग हुए हैं. जिसमें घायल 6 महिला और 8 पुरूष को गम्भीर चोंटे आई है. घटना की सूचना पर डायल 112 की टीम मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य में जुट गई और बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला. जिसके बाद घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया. सभी घायलों का इलाज जारी […]

राज्य शासन ने राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों को दी नवीन पदस्थापना, देखें सूची

रायपुर। राज्य शासन द्वारा राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के नवीन पदस्थापना आदेश जारी किया है। देखें किन्हें मिली कहां की जिम्मेदारी –  

Lunch Special Recipe: खीरा कढ़ी

सामग्री खीरा- 1 (कद्दूकस किया हुआ) दही- 1 कप बेसन- आधा कप करी पत्ता- 2 हरी मिर्च- 3 राई- 1 छोटी चम्मच जीरा- 1 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर- 1 चम्मच तेल- 3 चम्मच हींग- आधा चम्मच नमक- स्वादानुसार तड़का लगाने के लिए तेल- 3 चम्मच लाल साबुत मिर्च- 3 राई- आधा छोटा चम्मच विधि ० सबसे पहले ऊपर बताई गई सामग्रियों को तैयार कर लें। फिर एक बाउल में बेसन को छानकर रख लें। साथ ही, खीरे के छिलके उतारकर कद्दूकस कर लें। ० फिर उसमें कद्दूकस किया हुआ खीरा डालें और लगातार चलाते हुए पकाएं। जब खीरा पकने लगे तो उसमें हल्दी पाउडर, नमक और हींग डालकर खुशबू आने […]