‘गाथा श्रीराम मंदिर की’: 20 जनवरी को एक संगीतमय महागाथा प्रस्तुति,श्री रामलला के ननिहाल में पहली बार सुनी और देखी जाएगी
० श्री राम मंदिर के 500 वर्षों का इतिहास,संस्कृति मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने ‘गाथा श्रीराम मंदिर की’ पोस्टर का किया विमोचन रायपुर।पूरे देश और दुनियाभर में प्रभु श्री राम के आने की प्रतीक्षा हो रही है। हर किसी को 22 जनवरी का बेसब्री से इंतजार है, जब अयोध्या में भगवान श्री राम 500 से अधिक वर्षों के बाद मंदिर में पुनः विराजमान होंगे। राम महोत्सव को लेकर देश भर में विभिन्न तरह के आयोजन किए जा रहे हैं। इसी के तहत भगवान श्री राम के ननिहाल छत्तीसगढ़ में भी आगामी 20 जनवरी को छत्तीसगढ़ संस्कृति विभाग के प्रयोजन से पुलिस परेड ग्राउंड में ‘गाथा श्रीराम मंदिर की’ का आयोजन होने […]



