छत्तीसगढ़ के जशपुर समेत कई जिलों में हुई बारिश, तापमान में गिरावट से बढ़ी ठिठुरन

जशपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर से मौसम ने करवट ली है. प्रदेश के कुछ हिस्सों में बादल छाए हुए हैं तो कहीं बारिश हुई है, जिससे ठिठुरन और बढ़ गई है. वहीं जशपुर जिला बारिश, कोहरा और ठिठुरन से ठहर गया है. बीती रात से जिला मुख्यालय समेत कई इलाकों में बारिश हो रही है. बेमौसम बारिश से लोग घरों में दुबके हुए हैं। सन्ना, पंडरापाठ में घने कोहरे में विजिबिलिटी 10 मीटर तक हो गई है. तापमान 12 डिग्री है. वहीं नीचे बगीचा, जशपुर में भी कोहरे ने आसमान और जमीन दोनों को ढंक लिया है. कुनकुरी शहर में रात डेढ़ बजे से रूक-रूककर तेज बारिश हो रही […]

छत्तीसगढ़ में मिले 17 नए मरीज, 15 जिलों में एक्टिव केसेस, की गई 4 हजार सैंपलों की जाँच

रायपुर। कोरोना के 17 मरीज फिर छत्तीसगढ़ में मिले है. स्वास्थ्य विभाग ने बुलेटिन जारी कर यह जानकारी दी और बताया कि 17 जनवरी को 17 नए कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पहचान की गई है. 4 हजार सैंपलों की जांच की गई. फ़िलहाल प्रदेश के 15 जिलों में संक्रमित मरीज सक्रिय है.

Transfer: IPS अमित कुमार बने इंटेलिजेंस चीफ, गृह विभाग ने जारी किया आदेश

रायपुर। राज्य शासन ने भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी अमित कुमार की पदस्थापना अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (गुप्त वार्ता ) के रूप में की है. इसका आदेश आज गृह विभाग के अवर सचिव मनोज कुमार श्रीवास्तव ने जारी किया. अमित कुमार अब आनंद छाबड़ा की जगह लेंगे. देखें आदेश कॉपी –

आज का इतिहास 18 जनवरी: 1996 को एनटीआर का दिल का दौरा पड़ने से निधन हुआ था

आंध्र प्रदेश के सबसे लोकप्रिय मुख्यमंत्रियों में से एक तेलुगु सिनेमा के सुपरस्टार नंदामुरी तारक रामा राव का जन्म 28 मई, 1923 को हुआ था। एनटीआर ने साबित कर दिखाया था कि वह राजनीति में उतने ही अच्छे थे जितने कि वे पर्दे पर राम, कृष्ण, भीम, कर्ण और भीष्म के रूप में अभिनय करते थे। किंतु दुख की बात तो ये है कि राजनीति में आने के कुछ महीने बाद ही 18 जनवरी, 1996 को एनटीआर का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था। चलिए आज के इस आर्टिकल में आपको 18 जनवरी से जुड़े इतिहास के बारे में बताते हैं कि आखिर इस दिन से जुड़ी […]

पुलिस कर्मियों को अब मिलेगा सप्ताहिक अवकाश,पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

० गृहमंत्री विजय शर्मा ने पुलिस महानिदेशक को सप्ताहिक अवकाश के लिए किया था निर्देशित रायपुर।राज्य सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार पुलिस मुख्यालय से पुलिस कर्मियों के सप्ताहिक अवकाश के संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है। गृहमंत्री विजय शर्मा से फील्ड में तैनात पुलिस कर्मियों ने मुलाकात कर सप्ताहिक अवकाश के संबंध में जानकारी दी थी। जिसे गंभीरता से लेते हुए गृहमंत्री विजय शर्मा ने पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा को सप्ताहिक अवकाश के लिए निर्देशित किया था। पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा ने जारी निर्देशों का कड़ाई से पालन करने कहा है। इस आशय का पत्र उन्होंने समस्त पुलिस ईकाईयां छत्तीसगढ़ को प्रेषित किया है। जारी परिपत्र में […]

10 लाख दीपों से जगमगाएगी अयोध्या, सरयू की पवित्र मिट्टी से बने दीपों से रोशन होगी ‘राम ज्योति’

अयोध्या। अयोध्या की जिस माटी पर 500 वर्षों के इंतजार के बाद रामलला का भव्य मंदिर बन रहा है। 22 जनवरी को अब उसी धरा की पावन मिट्टी से एक बार फिर‘राम ज्योति’न केवल अयोध्या, बल्कि देश-दुनिया में प्रज्ज्वलित होगी। फिलवक्त श्रीरामलला व हनुमानगढ़ी का दर्शन करने आए श्रद्धालु यहां के कुम्हारों से दीप खरीदकर ले जा रहे हैं, जिसे 22 जनवरी को प्राण-प्रतिष्ठा के उपरांत शाम को अपने घरों पर‘राम ज्योति’जलाकर दीपावली मनाएंगे। योगी आदित्यनाथ की सोची गई कल्पना साकार हुई तो चीन की झालरों से दूर यहां के कुम्हारों को दीपोत्सव पर बड़ा बाजार मिला। अब कुम्हारों को आर्थिक रूप से और स्वावलंबी बनाते हुए योगी सरकार इन्हें […]

आज असम में प्रवेश करेगी राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा, 17 जिलों को कवर करने का लक्ष्य

गुवाहाटी। राहुल गांधी के नेतृत्व में 14 जनवरी को मणिपुर से शुरू हुई कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा आज असम में प्रवेश करेगी। शिवसागर जिले से शुरू होकर यह यात्रा असम के 17 जिलों से गुजरेगी और 833 किमी का सफर तय करेगी। आगामी लोकसभा चुनाव से पहले शुरू हुई भारत जोड़ो न्याय यात्रा में असम पर खास फोकस है। असम में यात्रा आठ दिनों तक चलेगी। असम के शिवसागर जिले के अमगुरी और जोरहाट जिले के मारियानी इलाके में राहुल गांधी दो जनसभाओं को संबोधित भी करेंगे। साथ ही जनसभा से पहले राहुल गांधी अमगुरी और मारियानी में रोड शो भी करेंगे। असम में यात्रा सबसे बड़े नदी […]

श्रीराम मंदिर परिसर पहुंची रामलला की मूर्ति…. जानिए, गर्भगृह में कब की जाएगी स्थापित?, होगी विशेष पूजा

अयोध्या। रामलला की मूर्ति को बुधवार रात यहां राम मंदिर के गर्भगृह में लाया गया। श्री राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा ने यह जानकारी दी। मूर्ति को अंदर लाने से पहले गर्भगृह में एक विशेष पूजा आयोजित की गई। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से पहले उनका आसन भी तैयार किया गया है। रामलला का आसन 3.4 फीट ऊंचा है, जिसे मकराना पत्थर से बनाया गया है। मिश्रा ने कहा कि गुरुवार को गर्भगृह में मूर्ति स्थापित किए जाने की संभावना है। मूर्ति को एक ट्रक से मंदिर लाया गया। 121 ‘आचार्य’ अनुष्ठान का कर रहे हैं संचालन सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, राम मंदिर में 22 […]

श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा-रामोत्सव को लेकर तैयारी जोरो पर,22 को जगमग होगा गरियाबंद

० दिनभर चलेगा भक्तिमय धार्मिक कार्यकमो का सिलसिला गरियाबंद। देश के धार्मिक नगरी अयोध्या में 22 जनवरी को भगवान श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होने जा रहा है। इसे लेकर पूरे छत्तीसगढ़ सहित गरियाबंद जिले में भी लोगो मे काफी उत्साह है। भगवान श्रीराम के घर लौटने पर समुचे जिले में दीवाली जैसा माहौल देखने को मिलेगा। घर घर दीप से जगमग होगें, प्रत्येक घर-आगंन में रंगोली सजेगी। मंदिरो और देवालयो में पूरे दिन भक्तिमय कार्यक्रम आयोजित होंगे। आयोजन को लेकर प्रशासनिक स्तर भी तैयारी जोरो से जारी है। भारतीय जनता पार्टी ने लोगो से इसमे सहभागी बनने का आव्हान किया है। जिले में भी इस दिन को ऐतिहासिक और […]

जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र कार्यालय में प्लेसमेंट कैम्प 19 को

  गरियाबंद। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, द्वारा कार्यालय परिसर गरियाबंद में शुक्रवार 19 जनवरी को प्रातः 11 बजे से दोपहर 03 बजे तक निःशुल्क प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें निजी प्रतिष्ठान- फायर, सेफ्टी एवं डिजास्टर मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट भिलाई दुर्ग द्वारा फायरमैन, सिक्योरिटी गार्ड, सिक्योरिटी सुपरवाईजर, अग्निशमन ड्राइवर (हेवी लाइसेंस), के 160 रिक्त पदों पर भर्ती की कार्यवाही की जायेगी। निजी प्रतिष्ठान में रोजगार के इच्छुक ऐसे आवेदक, जो न्यूनतम 8वीं, 10वीं, 12वीं, डिप्लोमा फायर सेफ्टी, डिप्लोमा स्नातक की योग्यता रखते हों, वे दो पासपोर्ट साईज फोटो एवं समस्त शैक्षणिक एवं तकनीकी योग्यता संबंधी अंकसूची, प्रमाण पत्र की मूल प्रति एवं छायाप्रति के साथ निर्धारित […]