पं. बंगाल में श्रद्धा वालकर जैसी घटना: पत्नी को 6 टुकड़ों में काटकर पति ने फेंका नहर में
नेशनल न्यूज़। पश्चिम बंगाल में एक बार फिर से दिल्ली में हुए श्रद्धा वालकर हत्याकांड जैसी घटना दोहराई गई। कोलकाता में जमीन को लेकर हुए विवाद में पति ने अपनी पत्नी को 6 टुकड़ों में काट उसकी बेरहमी से हत्या कर दी। इतना ही नहीं आरोपी ने पुलिस से बचने के लिए शवों के टुकड़ों को नहर में फेंक दिया और फिर खुद ही थाने पहुंच गया। 55 वर्षीय कंस्ट्रक्शन मैटेरियल सप्लाई करने वाले नूरुद्दीन मंडल ने जमीन के लिए अपनी पत्नी सायरा बानो (50) को बड़ी ही बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया। हत्या के बाद पति ने पत्नी के शव को छह टुकड़ों में काटा और फिर […]



