रायपुर। श्रीमती पीजी डागा कन्या महाविद्यालय द्वारा आयोजित पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय परिक्षेत्र स्तरीय अंतर महाविद्यालय नेटबॉल महिला प्रतियोगिता का आयोजन बालाजी विद्या मंदिर में किया गया. जिसमें मुख्य अतिथि (मंत्री मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़ शासन, पूर्व विधायक सत्यनारायण शर्मा के द्वारा उद्घाटन किया गया . राष्ट्रीय विद्यालय समिति द्वारा संचालित डागा कन्या महाविद्यालय के अध्यक्ष अजय तिवारी ,महाविद्यालय की प्राचार्या डॉक्टर संगीता घई, बालाजी विद्या मंदिर के जी स्वामी आचार्य जी एवं चिन्हित महाविद्यालय के क्रीड़ा अधिकारी डॉक्टर रामानंद यदु, डॉक्टर प्रमोद मेने, डॉ प्रकाश बैद, प्यारेलाल साहू, श्री विनय शर्मा, 10 महाविद्यालय के क्रीड़ा अधिकारी उपस्थित थे l मुख्य अतिथि द्वारा डॉ रामानंद यदु साइंस कॉलेज, प्रमोद मेने […]