रेप पीड़िता ने SP दफ्तर के बाहर की आत्मदाह की कोशिश, पुलिस ने रोका

कवर्धा। कवर्धा में एक रेप पीड़िता ने SP दफ्तर के बाहर आत्मदाह करने पहुंची. जहां रेप पीड़िता ने पेट्रोल डालकर आत्मदाह करने की कोशिश की. वहीं युवती ने पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने समेत कई आरोप लगाए हैं, जिसपर SP अभिषेक पल्लव ने कहा कि पुलिस कार्रवाई कर रही है. युवती के लगाए सभी आरोप निराधार हैं. पीड़िता का आरोप है कि रायपुर के अलावा कई शहरों में युवक ने लॉज में रेप किया है. आरोपी युवक ने शादी का झांसा देकर अनाचार किया. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की थी, लेकिन आरोपी जमानत से रिहा हो गया है. पीड़िता ने आरोप लगाया कि आरोपी युवक ने शादी करने […]

प्रियंका बिस्सा व्यास को राजनीति विज्ञान में डॉक्टरेट डिग्री अवार्ड

० भारत में अपनी तरह का यह पहला अध्ययन है रायपुर। पं रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय द्वारा छत्तीसगढ़ की बेटी डॉ प्रियंका बिस्सा व्यास को “युवाओं के राजनीतिक सशक्तिकरण को उत्पन्न करने में सोशल मीडिया की भूमिका: एक विश्लेषणात्मक मूल्यांकन” विषेयक शोध कार्य हेतु डॉक्टरेट डिग्री अवार्ड की गयी | यह शोध कार्य शोध निर्देशक प्रोफ. डॉ. सुभाष चंद्राकर दुर्गा महाविद्यालय के मार्गदर्शन में पूर्ण हुआ | राष्ट्रपति सम्मानित डॉ. प्रियंका बिस्सा ने सोशल मीडिया के माध्यम से युवा राजनीतिक सशक्तिकरण के मात्रात्मक और गुणात्मक दोनों पहलुओं का व्यापक विश्लेषण किया है | यह अभूतपूर्व अध्ययन भारत में अपनी तरह का पहला अध्ययन है। वर्तमान भारतीय राजनीति में सोशल मीडिया महत्वपूर्ण […]

स्वतंत्रता दिवस ध्वजारोहण के लिए भोजपुरी समाज ने की बैठक

रायपुर। अखिल भारतीय भोजपुरी समाज ने प्रदेश कार्यालय भोजपुरी भवन वीर गांव के प्रांगण में आने वाले स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण के लिए सभी पदाधिकारी एवं सदस्यों के साथ प्रदेश अध्यक्ष मुक्तिनाथ पांडे ने बैठक आयोजित की जिसमे 15 अगस्त को ध्वजारोहण के साथ देश की एकता और अखंडता तथा समाज में फैली बुराइयां की रोकथाम को लेकर चर्चा हुई और युवा पीढ़ी को देश की रक्षा सुरक्षा के लिए संदेश देने पर भी चर्चा हुई। अध्यक्षता एवं संस्थापक सूफी संत डा जौहर सफीयवादी जी के मार्गदर्शन एवं प्रदेश के बडी संख्या में वरिष्ठ पदाधिकारी एवं जिला के सम्मानित साथी के सम्मानित सदस्य गण भी उपस्थित हुए। सर्वसम्मति से स्वतंत्रता […]

आज दिखेगा साल का दूसरा सुपरमून, जानिए सुपरमून से जुड़ी सभी बातें

चांद से जुड़ी घटनाएं जितना ज्योतिष में महत्व रखती हैं उतना ही वैज्ञानिक आधार भी रखती हैं। ज्योतिष में चांद के अलग-अलग रूप और समय में निकलने को ग्रह दशा, दिशा एवं चाल के तौर पर राशियों से जोड़कर देखा जाता है। जबकि विज्ञान में चंद्रमा के भिन्न-भिन्न रूप अलग-अलग नाम के सुपरमून के तौर पर जाने जाते हैं। यह सुपरमून बहुत खास माने जाते हैं। इसी कड़ी में अगस्त के महीने में इस साल दो सुपरमून नजर आने वाले हैं। जिनमें से एक को हम सभी 1 अगस्त को देख सकते हैं। 1 अगस्त को फूल मून दिखने वाला है जिसे ज्योतिष दृष्टि से पूर्णिमा का चांद माना जाता […]

Lunch Special Recipe: भरवां परवल

सामग्री परवल- 10 प्याज- 2 (बारीक कटा हुआ) बेसन-एक छोटा चम्मच अदरक- 1 इंच हरी मिर्च- 8 (कटी हुई) हल्दी पाउडर- आधा छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर- 1 चम्मच जीरा- आधा छोटा चम्मच धनिया पाउडर- आधा छोटा चम्मच अमचूर पाउडर- आधा छोटा चम्मच तेल- आधा कप नमक- स्वादानुसार विधि ० सबसे पहले परवल को अच्छी तरह से धो लें और फिर छिलके उतार लें। (कैसे छीलें परवल) धोने के बाद पानी सूखने के लिए 10 मिनट तक रख दें। ० छिलके उतारने के बाद बीच में चीरा लगाएं और तमाम बीज निकाल लें। साथ ही, अन्य सामग्री भी तैयार कर लें जैसे प्याज काटकर और सभी मसाले तैयार करके रख […]

आज का इतिहास 1 अगस्त : 1933 में भारतीय अभिनेत्री और कवयित्री मीना कुमारी का जन्म हुआ था

1882: पुरूषोत्तम दास टंडन, जिन्हें राजर्षि की उपाधि से भी जाना जाता है, का जन्म 1 अगस्त 1882 को इलाहाबाद, उत्तर प्रदेश में हुआ था। 1899: स्वतंत्रता सेनानी कमला नेहरू का जन्म हुआ। कमला नेहरू एक भारतीय स्वतंत्रता कार्यकर्ता और भारत के पहले प्रधान मंत्री जवाहरलाल नेहरू की पत्नी थीं। उनकी बेटी इंदिरा गांधी भारत की पहली महिला प्रधान मंत्री थीं। 1869 भारतीय सिविल सेवा अधिकारी हरकोर्ट बटलर उत्तर प्रदेश के पहले राज्यपाल थे। 1920: स्वतंत्रता सेनानी बाल गंगाधर तिलक की पुण्य तिथि है। लोकमान्य के नाम से मशहूर बाल गंगाधर तिलक एक भारतीय राष्ट्रवादी, शिक्षक और एक स्वतंत्रता कार्यकर्ता थे। तिलक भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के पहले नेता थे। ब्रिटिश […]

आज का राशिफल 1 अगस्त: जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए अगस्त महीने का पहला दिन

​मेष राशि वाले आज रहेंगे व्यस्त महीने का पहला दिन मेष राशि के लिए व्यस्तता भरा रहेगा। व्यस्तता के कारण परिवार के लिए समय निकालना कठिन होगा। आप किसी बात को लेकर उलझन और चिंता में रहेंगे, लेकिन आज आपकी धार्मिक आस्था बढ़ेगी, जिसके कारण आप धार्मिक कार्यों में भाग लेंगे। धर्म कर्म और शुभ कार्य पर धन खर्च होगा। स्वास्थ्य के प्रति बिल्कुल भी लापरवाही नहीं करें। अगर आपने ऐसा किया तो आप भविष्य में किसी बड़ी बीमारी को न्योता दे सकते हैं। आज भाग्य 85% आपके पक्ष में रहेगा। शिव चालीसा का पाठ करें और दूध से शिवलिंग का अभिषेक करें। ​वृषभ राशि के लिए दिन सुखमय होगा […]

चंद्रमा की ओर जाने वाले हाइवे ट्रांसलूनर कक्षा में पर उतरा चंद्रयान-3,अब अगला पड़ाव चांद

चेन्नई। भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी (ISRO) ने सोमवार आधी रात को उस समय एक बड़ी उपलब्धि हासिल की जब उसने चंद्रयान-3 को ट्रांसलूनर कक्षा में सफलतापूर्वक स्थापित कर दिया। ट्रांसलूनर कक्षा यानी धरती को छोड़ अब चंद्रयान-3 चंद्रमा की ओर जाने वाले हाइवे पर उतर चुका है। ISRO ने ट्वीट किया, ‘‘इस्ट्रैक में एक सफल पेरिगी-फायरिंग की गई, इसरो ने अंतरिक्ष यान को ट्रांसलूनर कक्षा में स्थापित कर दिया है।” इसरो ने चंद्रमा की एक तस्वीर पोस्ट करते हुए कहा, ‘‘अगला पड़ाव: चंद्रमा।” उन्होंने कहा कि यान पांच अगस्त को चंद्रमा की कक्षा में पहुंचेगा और 23 अगस्त को चंद्रमा पर लैंड करेगा। उल्लेखनीय है कि 14 जुलाई को आंध्र प्रदेश […]

बारिश के बाद सड़कों की त्वरित गति से करें मरम्मतः मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

० शारदा चौक से तात्यापारा चौक तक सड़क निर्माण कार्य है प्राथमिकता ० सभी निर्माण एजेंसिया आपस में समन्वय बनाकर करें सड़कों का निर्माण ० मुख्यमंत्री ने की लोक निर्माण विभाग के कार्यों की समीक्षा रायपुर।मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को बारिश खत्म होने के तुरंत बाद सड़कों की मरम्मत करवाने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा है कि आम जनता के सुविधा के लिए सड़कों के अधूरे कार्य, सड़कों की मरम्मत और नवीनीकरण के कार्य में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा है कि राज्य में सड़क निर्माण के कार्य मे लगी सभी एजेंसियों को आपस में […]

छत्तीसगढ़ में अब तक 486.9 मि.मी. औसत बारिश हुई, बीजापुर में सबसे ज्यादा बारिश हुई

रायपुर।राज्य शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा बनाए गए राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष द्वारा संकलित जानकारी के मुताबिक एक जून 2023 से अब तक राज्य में 486.9 मिमी औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है। राज्य के विभिन्न जिलों में 01 जून 2023 से आज 31 जुलाई तक रिकार्ड की गई वर्षा के अनुसार बीजापुर जिले में सर्वाधिक 1011.5 मिमी और सरगुजा जिले में सबसे कम 178.8 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी है। राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक जून से अब तक सूरजपुर जिले में 337.3 मिमी, बलरामपुर में 326.1 मिमी, जशपुर में 336.8 मिमी, कोरिया में 438.3 मिमी, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में […]