मोहम्मद अकबर का बीजेपी को चैलेंज, कहा- मुझे कवर्धा में एक भी रोहिंग्या मुस्लिम हो तो दिखाओ

विधानसभा चुनाव के बाद पूर्व मंत्री मोहम्मद अकबर के भाजपा के ऊपर कसा तंज कवर्धा।छत्तीसगढ़ के पूर्व कानून मंत्री व कवर्धा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक मोहम्मद अकबर ने 2018 में राज्य के कवर्धा विधान सभा सीट से 59,284 के रिकॉर्ड मतो से जीत हासिल किया था, जो कि जीत का सबसे बड़ा अंतर है। इस बार वह भाजपा के विजय शर्मा से 39,592 वोटों से हार गए।वह अपनी हार पे कहते है कि ईवीएम के बारे में संदेह हैं, तथा मध्य प्रदेश और राजस्थान में ईवीएम को लेकर खूब हंगामा हो रहा है। हालांकि इसकी कार्यप्रणाली पर संदेह है, लेकिन अगर हम अभी मुद्दा उठाएंगे तो लोग हमसे तेलंगाना […]

आदिवासी मुख्यमंत्री बनाकर भाजपा ने फिर बढ़ाया आदिवासियों का सम्मान – पारस

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी ने विष्णु देव साय को मुख्यमंत्री बनाकर जो कीर्तिमान स्थापित किया है उसके लिए भाजपा जिला उपाध्यक्ष पारस ठाकुर ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से कहा की छत्तीसगढ़ में सरल सहज व शालीनता के प्रतीक माने जाने वाले आदिवासी जन नायक विष्णु देव साय को मुख्यमंत्री बनाने पर प्रसन्नता वह खुशी जताते हुए केंद्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा की भाजपा ने एक सच्चे जनसेवक जमीन से जुड़े हुए निष्ठावान आदिवासी व छत्तीसगढ़ के माटी पुत्र को मुख्यमंत्री बनाया है . जिससे आदिवासी समाज ही नहीं पूरे छत्तीसगढ़ वासी गौरवान्वित है जिससे पूरे प्रदेश में खुशी एवं हर्ष व्याप्त […]

Winter Special Recipe: पालक कीमा

सामग्री चिकन का कीमा-आधा किलो पालक- एक किलो प्याज- 2 टमाटर- 4 लहसुन अदरक का पेस्ट- 1 चम्मच हरी मिर्च- 3 नमक- स्वादानुसार हल्दी पाउडर-1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर- 1 चम्मच चिकन बटर मसाला- 2 चम्मच घी- 4 चम्मच विधि ० सबसे पहले सभी सामग्रियों को तैयार कर लें। फिर प्याज और टमाटर को धोकर छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें। साथ ही, पालक के पत्तों को पानी में भिगोकर रख दें। ० अब हरी मिर्च को काटें और चिकन को धोकर कीमा करें। कीमा ज्यादा पतला ना हो, मोटा रखें वर्ना स्वाद बेकार हो जाएगा और आपको मजा नहीं आएगा। ० अब कुकर में 4 चम्मच घी डालें और […]

आज का इतिहास 19 दिसंबर : आजादी के दीवानों की शहादत से जुड़ा है आज का इतिहास

19 दिसंबर की तारीख को अगर इतिहास के चश्मे से देखें तो पाएंगे आज के दिन कई बड़ी घटनाएं घटी थी. आइये सिलसिलेवार तरीके से इसे याद करते हैं. 19 दिसंबर साल 1927 को स्वतंत्रता सेनानी राम प्रसाद बिस्मिल, अशफाक उल्ला खान और ठाकुर रोशन सिंह को फांसी दी गई थी. बता दें आजादी के इन मतवालों को काकोरी कांड को अंजाम देने के लिए फांसी दी गई थी.इसी के साथ आज के इतिहास के दूसरे अंश में बात ‘गोवा की आजादी’ की होगी. 19 दिसंबर साल 1961 में आज ही के दिन भारतीय सेना के सामने गोवा में रह रहे पुर्तगालियों ने आत्मसमर्पण किया था. इस तरह 450 साल […]

मंगलवार आज : ऐसे करें पवन पुत्र हनुमान की पूजा, कष्टों और परेशानियों से मिलेगा छुटकारा

आज मंगलवार के दिन पवन पुत्र हनुमान जी की पूजा की जाती है. ये दिन उनकी पूजा के लिए सर्वश्रेष्ठ माना जाता है. मार्गशीर्ष महीना चल रहा है. आज शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि, विष्टि करण, सिद्धि योग और पूर्व भाद्रपद नक्षत्र है. जो कोई विधि-विधान और सही नियमों के अनुसार बजरंगबली की पूजा और मंगलवार का व्रत रखता है, उसे सभी दुख-दर्द, परेशानियों, कष्टों से छुटकारा मिलता है, शुभ फल जरूर मिलता है. जिन लोगों का मंगल ग्रह भारी है, उन्हें आज हनुमान जी की आराधना और जरूरतमंदों को दान अवश्य करना चाहिए. संकट मोचक हनुमान जी आपके सभी दुखों को दूर कर देंगे. 0 पूजा और व्रत की […]

छत्तीसगढ़ विधानसभा का शीतकालीन सत्र आज से, बढ़ाई गई विधानसभा की सुरक्षा

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा का शीतकालीन सत्र आज से शुरू हो रहा है। दिल्ली स्थित संसद भवन में हुई घटना के बाद रायपुर स्थित छग विधानसभा की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। आज से शुरू होने वाले विधानसभा सत्र की कार्रवाई तीन दिनों तक चलेगी। सबसे पहले आज राज्यपाल का होगा अभिभाषण होगा। जिसके बाद 90 नवनिर्वाचित विधायकों का शपथ ग्रहण होगा। लगभग 10 हजार करोड़ का अनुपूरक बजट पेश होगा।  

नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास दास महंत के निवास में छत्तीसगढ़ कांग्रेस विधायक दल की बैठक आज

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस विधायक दल की आज मंगलवार को बैठक होगी। इसमें नए नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत सहित कांग्रेस के सभी 35 विधायक शामिल होंगे। सभी विधायकों और नेता प्रतिपक्ष का परिचय होगा। इसे कांग्रेस की डिनर पॉलिटिक्स से भी जोड़कर देखा जा रहा है। बैठक शाम 7 बजे रायपुर में डॉ. चरण दास महंत के निवास में होगी। सभी विधायक बैठक के बाद नेता प्रतिपक्ष के साथ रात्रि भोज भी करेंगे। साथ ही आने वाले दिनों में कांग्रेस के विधायक किस तरह काम करेंगे, इसको लेकर चर्चा होगी। खासकर विधायकों में एकजुटता बनाए रखने पर बात होगी। 16 दिसंबर को ही चरण दास महंत को नेता प्रतिपक्ष बनाया […]

आज का राशिफल 19 दिसंबर : जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए मंगलवार का दिन

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। मित्रों से आप कोई आर्थिक मदद मिलती दिख रही है। आपके स्वास्थ्य में चल रही समस्याओं को यदि आपने नजरअंदाज किया, तो वह बढ़ सकती है, इसलिए उन पर पूरा ध्यान दें। परिवार में आप कोई भी बात बहुत ही सोच विचारकर बोले, नहीं तो आपके उस बात को लेकर कोई बड़ा मुद्दा बनाया जा सकता है। आपका कोई काम आपके लिए समस्या बन सकता है। आप नौकरी के साथ-साथ यदि किसी पार्टटाइम कार्य को करने के लिए यदि समय निकालने की सोच रहे थे ,तो वह भी आप आसानी से निकाल सकते हैं। वृष […]

Covid Update: देश में कोरोना ने फिर से दी दस्तक, एक दिन में 5 की मौत, 335 नए मामले आये सामने

नेशनल न्यूज़। देश में कोरोना के केसों में एक बार फिर इजाफा होने लगा है। रविवार को कोरोना संक्रमण से पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि 335 नए मामले सामने आए। इससे देश में सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 1,701 हो गई। इससे देश में सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 1,701 हो गई। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए केंद्र ने राज्यों में सख्ती बढ़ाने के निर्देश जारी किए हैं। वहीं, कर्नाटक में 60 वर्ष से अधिक उम्र वालों के लिए मास्क जरूरी कर दिया गया है। राज्यों को लिखे पत्र में केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव सुधांश पंत ने कहा है कि देश के कुछ राज्यों में कोरोना संक्रमण […]

चीन में भूकंप : 6. 2 तीव्रता के भूकंप ने अब तक 111 लोगों की जान, 200 से अधिक घायल

इंटरनेशनल न्यूज़। चीन में भूकंप से अब तक 111 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 200 से अधिक लोग घायल है। बता दें, चीन के उत्तर-पश्चिमी प्रांत गांसु और किंघई में सोमवार देर शाम भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.2 आंकी गई है। भूकंप की गहराई 10 किलोमीटर है। चीनी मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, भूंकप के कारण गांसु में 100 लोगों की जान जा चुकी है वहीं किंघई में 11 लोगों की मौत हो गई है। वहीं, गांसु में 96 तो किंघई में 124 लोग घायल हैं। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण की मानें तो भूकंप की तीव्रता 5.9 आंकी गई है। चीनी अधिकारियों […]