विधानसभा चुनाव 2023 : राजिम सीट में बढ़ी चुनावी सरगर्मी
गरियाबंद से जीवन एस साहू गरियाबंद । विधानसभा चुनाव के लिए राजिम सीट से भाजपा प्रत्याशी की घोषणा के बाद सरगर्मिया बढ़ गई है । राजनीतिक दलों में एकाएक भाजपा केन्द्रीय समिति द्वारा छत्तीसगढ़ के 21 सीटों पर प्रत्याशी चयन से सत्तापक्ष कांग्रेस को सकते में डाल दिया है । आचार संहिता लगने के पहले अब कांग्रेस पार्टी से दावेदारी करने वाले सक्रिय हो गये है और अपनी दावेदारी पुख्ता करने राजनीतिक जोड-तोड़ शुरू होगई है । राजिम विधानसभा क्षेत्र के मौजूदा विधायक अमितेश शुक्ल टिकट की दावेदारी में सबसे आगे चलरहे है और विधानसभा क्षेत्र के अनेक गांवों में विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत कर रहें है राजिम सीट पर […]



