जी-20 में आयीं फर्स्ट लेडी को बस्तर की महिलाओं की ओर से मिलेट का उपहार
० फर्स्ट लेडी ने बस्तर की महिला किसानों के मिलेट से बने लड्डू का लिया स्वाद ० महिलाओं ने बस्तर आने का दिया निमंत्रण रायपुर। बस्तर का मिलेट विशेषकर रागी से बने लड्डू जी-20 में आये राष्ट्राध्यक्षों और उनकी पत्नी को काफ़ी भाया। अवसर था जी-20 देशों में भाग लेने वाले प्रमुखों की प्रथम महिलाओं और जीवनसाथियों को 9 सितंबर को पूसा रोड पर आईएआरआई परिसर में एक कृषि प्रदर्शनी के लिए विशेष निमंत्रण दिया गया। छत्तीसगढ़ के बस्तर से आयी महिलाओं ने मिलेट से बनने वाले पकवानों पर विशेष तैयारियां की थी। बस्तर ज़िले के बास्तानर ब्लॉक से आयी संगीता कश्यप ने बताया कि उन्होंने मिलेट के लड्डू, रागी […]



