अमरनाथ यात्रा : भक्तों ने बनाया अनूठा रिकॉर्ड, अब तक 3.70 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
नेशनल न्यूज़। दक्षिणी कश्मीर हिमालय में स्थित पवित्र अमरनाथ यात्रा के दौरान अब तक करीब 3.70 लाख तीर्थयात्रियों ने हिमनिर्मित शिवलिंग के दर्शन किए। आधिकारिक प्रवक्ता के मुताबिक शुक्रवार को 9,150 यात्रियों ने पवित्र गुफा के दर्शन किए, जिसके साथ यहां पहुंचने वाले तीर्थयात्रियों की कुल संख्या 3,69,288 तक पहुंच गई है, पिछले साल के मुकाबले यह संख्या 3.65 लाख से अधिक है। इस बार रिकॉर्ड में श्रद्धालु बाबा बर्फानी के दर्शनों को पहुंच रहे हैं। गत 1 जुलाई से शुरू हुई 62 दिवसीय अमरनाथ यात्रा 31 अगस्त, रक्षा बंधन के दिन संपन्न होगी। इस साल की यात्रा अपनी निर्बाध व्यवस्था, अटूट सेवाओं और सावधानीपूर्वक प्रबंधन, व्यापक प्रशंसा प्राप्त करने […]



