आज गुजरात में टकराएगा चक्रवात ‘बिपरजॉय’ ,74,000 लोगों को पहुंचाया सुरक्षित जगह में
नेशनल न्यूज़। गुजरात के कच्छ जिले में आज जखौ बंदरगाह के पास चक्रवात ‘बिपरजॉय’ की संभावित दस्तक से पहले राज्य प्रशासन ने तट के पास रहने वाले 74,000 से अधिक लोगों को एहतियात के तौर पर स्थानांतरित कर दिया है और बचाव एवं राहत उपायों के लिए आपदा प्रबंधन इकाइयों को तैनात किया है। मौसम विभाग ने कहा कि अरब सागर में सक्रिय चक्रवात के गुजरात तट की ओर बढ़ने के साथ, सौराष्ट्र-कच्छ क्षेत्र के कुछ हिस्सों में तेज हवाएं चलीं और भारी बारिश हुई। मई 2021 में ‘ताउते’ चक्रवात के बाद दो साल के भीतर राज्य में आने वाला यह दूसरा चक्रवात होगा। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के […]



