मणिपुर में फिर हिंसा, उग्रवादियों के हमले में 9 की मौत, 10 अन्य घायल

नेशनल न्यूज़। हिंसा प्रभावित मणिपुर में खामेनलोक इलाके के एक गांव में संदिग्ध उग्रवादियों के हमले में कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई और 10 अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि अत्याधुनिक हथियारों से लैस उग्रवादियों ने रात करीब एक बजे इंफाल पूर्वी जिले और कांगपोकी जिले की सीमा से लगे खामेनलोक इलाके में ग्रामीणों को घेर लिया और हमला कर दिया। घायलों को इंफाल के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह क्षेत्र मेइती-बहुल इंफाल ईस्ट जिले और आदिवासी बहुल कांगपोकपी जिले की सीमाओं से लगा है। इंफाल ईस्ट जिले के खामेनलोक इलाके में उग्रवादियों तथा […]

गदा उठाकर गलती कर रही है कांग्रेस

राकेश अचल कर्नाटक विधानसभा चुनाव जीत कर कांग्रेस जोश में है और इसी जोश में कांग्रेस ने होश गंवा कर मप्र विधानसभा चुनाव में बजरंगबली का गदा उठाकर एक बड़ी ग़लती कर दी है।कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की जबलपुर यात्रा के दौरान सभा स्थल पर गदा का इस्तेमाल कर मप्र में उसी बजरंगी राजनीति को सींचने की गलती कर दी है जो कर्नाटक में भाजपा कर चुकी हैं। कर्नाटक विधानसभा चुनाव में बजरंगबली और गदा को लेकर जमकर सियासत हुई थी। मप्र में बजरंगबली कर्नाटक के मुकाबले ज्यादा असरदार है। यहां भाजपा और कांग्रेस में बजरंगबली के भक्तों की कोई कमी नहीं है। कांग्रेस मप्र में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ को […]

Bihar News: बिहार में मंत्रिमंडल से संतोष मांझी ने दिया इस्तीफा

नेशनल न्यूज़। विपक्षी एकता के लिए 23 जून को पटना में होने वाली बैठक से पहले बिहार की नीतीश कुमार सरकार को जोर का झटका लगा है। पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के बेटे और हिन्दुस्तानी आवामी मोर्चा (HAM) के इकलौते मंत्री संतोष मांझी ने इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफे से पहले अनुसूचित जाति-जनजाति कल्याण मंत्री की वित्त मंत्री से लंबी बातचीत हुई। पांच घंटे तक माथापच्ची के बाद बिहार कैबिनेट की पूर्व निर्धारित बैठक से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने संतोष कुमार सुमन उर्फ संतोष मांझी का इस्तीफा स्वीकार कर राज्यपाल को भेज दिया।इधर, मंत्रीमंडल से इस्तीफ देने के बाद संतोष सुमन ने कहा कि हम को विपक्षी एकता […]

26 जून तक बंद रहेंगे प्रदेश के स्कूल, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दिये निर्देश

० मुख्यमंत्री के निर्देश पर भीषण गर्मी की वजह से ग्रीष्मकालीन अवकाश बढ़ाने के दिये निर्देश रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश में पड़ती भीषण गर्मी को ध्यान में रखते हुए प्रदेश के सभी स्कूलों में 26 जून तक अवकाश बढ़ाने के निर्देश दिए. सीएम ने कहा कि प्रदेश में गर्मी और लू से बच्चों की सुरक्षा जरूरी है। सभी स्कूलों को 26 जून तक ग्रीष्मकालीन अवकाश बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं

विधि विश्वविद्यालयों के 45 छात्रों ने ‘टी विथ डिग्निट्रिज’ कार्यक्रम में लिया हिस्सा

रायपुर। राजधानी रायपुर के गांधी चौक स्थित छत्तीसगढ़ लोक आयोग कार्यालय में विभिन्न विधि विश्वविद्यालयों से आए हुए लगभग 45 छात्र-छात्राओं ने इंटर्नशिप कार्यक्रम में भाग लिया। छात्रों द्वारा सफलतापूर्वक इंटर्नशिप पूर्ण किये जाने के बाद उनके लिए छत्तीसगढ़ लोग आयोग ने ‘टी विथ डिग्निट्रिस’ कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रमुख लोकायुक्त टी.पी. शर्मा, सचिव अनुराग पाण्डेय, विधि सलाहकार सत्येंद्र कुमार साहू एवं वित्तीय सलाहकार श्रीमती श्रद्धा त्रिवेदी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में आए अतिथियों ने विधि के विद्यार्थियों को विधि व्यवसाय के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। साथ ही विधि के क्षेत्र में उन्हें रोजगार के समुचित अवसर के संबंध में मार्गदर्शन भी प्रदान किया और उनके […]

हर समाज और वर्ग के लोगों का विकास हमारा ध्येय: मुख्यमंत्री श्री बघेल

० मुख्यमंत्री चंद्रनाहू कुर्मी क्षत्रिय समाज के वार्षिक अधिवेशन में हुए शामिल ० कुर्मी समाज के छात्रावास भवन का किया उद्घाटन रायपुर।मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज कवर्धा के गांधी मैदान में चंद्रनाहू कुर्मी क्षत्रिय समाज के वार्षिक अधिवेशन के शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल हुए। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने अधिवेशन को संबोधित करते हुए कहा कि कुर्मी समाज कृषि आधारित समाज है और प्रारंभ से ही खेती-किसानी से जुड़ा हुआ है। प्रदेश के कृषक वर्ग को ध्यान में रखते हुए सरकार द्वारा कृषकों के हित में अनेक योजनाएं संचालित की जा रही है। उन्होंने कहा कि हमारे पूर्वज स्वर्गीय डॉ. खूबचंद बघेल, स्वर्गीय डॉ. चंदूलाल चंद्राकर और अन्य पूर्वजों का सपना था […]

आज का राशिफल 11 जून : जानिए कैसा रहेगा आज आपका दिन

मेष राशि : भाई बहनों से हो सकती है अनबन मेष राशि के लोगों के लिए आज का दिन थोड़ा बैचेन करने वाला है। परिवार में अहंकार के टकराव के कारण वातावरण दूषित होगा। न चाहते हुए भी भाई-बहनों में अनबन होने की संभावना है। आज जल्दबाजी में किसी की जिम्मेदारी न लें, नहीं तो आप मुश्किल में पड़ सकते हैं। कार्यक्षेत्र में जल्दबाजी के कारण गलत फैसले भी नुकसान का कारण बनेंगे। सरकारी कार्य आज न करें, धन व समय का अपव्यय होगा। जरूरत के हिसाब से खर्च करें। मानसिक अशांति का प्रभाव स्वास्थ्य पर भी देखने को मिलेगा, थोड़ी मेहनत से थकान अधिक रहेगी। आज भाग्य 92% आपके […]

चक्रवाती तूफान बिपरजोय अगले 24 घंटे लेगा और भी विकराल रूप, इन राज्यों में येलो अलर्ट जारी

नेशनल न्यूज़। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने चेतावनी देते हुए ‘बेहद गंभीर’ चक्रवाती तूफान बिपरजोय के अगले चौबीस घंटों में और तेज होने की आशंका जताई। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने शनिवार को कहा कि ‘बेहद गंभीर’ चक्रवाती तूफान बिपरजॉय के अगले चौबीस घंटों में और तेज होने की उम्मीद है और यह उत्तर-उत्तरपूर्व की ओर बढ़ेगा। आईएमडी ने एक ट्वीट में कहा, “9 जून को 2330 बजे आईएसटी पर 16.0N और लंबे 67.4E के पास पूर्व-मध्य अरब सागर पर बहुत गंभीर चक्रवाती तूफान बिपरजोय। अगले 24 घंटों के दौरान उत्तर-उत्तर-पूर्व की ओर बढ़ने और आगे बढ़ने की संभावना है।” चक्रवात बिपरजोय की प्रत्याशा में, अरब सागर तट […]

आस्था की मिसाल: केरल के शिहाब ने 370 दिनों में 8,600 KM पैदल चलकर पंहुचा मक्का

नेशनल न्यूज़। केरल के शिहाब छोटूर ने अपने नाम एक अनोखा रिकाॅर्ड कायम कर सबको हैरान कर दिया। केरल के मल्लपुरम जिले के वेलंचेरी में रहने वाले शिहाब छोटूर ने आस्था के लिए बड़ी मिसाल पेश करते हुए 370 दिनों में 8,600 KM पैदल चलकर मक्का पहुंचा। शिहाब ने मक्का और मदीना की यात्रा 370 दिनों में 8600 किमी पैदल चलकर की है। इसके लिए वह भारत से पाकिस्तान के रास्ते ईरान, इराक, कुवैत और आखिरी में वह पवित्र शहर सऊदी अरब पहुंचे। शिहाब ने बताया कि यह यात्रा उनके लिए आसान नहीं थी। उन्होंने बताया कि जब वह केरल से वाघा-अटारी बॉर्डर पर पहुंचे तो उनके पास पाकिस्तान में […]

छत्तीसगढ़ के मेधावी छात्रों को कराया जा रहा है हेलीकॉप्टर जॉय राइड, शिक्षा मंत्री ने दिखाई झंडी

रायपुर। छग की राजधानी रायपुर में दसवीं और बारहवीं के मेधावी छात्रों का हेलीकॉप्टर जॉयराइड शुरू हो गया है. स्कूल शिक्षा मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम ने हरी झंडी दिखाकर हैलीकाप्टर रवाना किया। 2023 की वार्षिक प्रावीण्य सूची में स्थान बनाने वाले 78 छात्र छात्राएं हैलीकाप्टर जॉयराइड कर रहे हैं. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने टॉपर विद्यार्थियों को हैलीकाप्टर जॉयराइड कराने का वादा किया था. 2022 में प्रावीण्य सूची के 125 मेधावी विद्यार्थियों को हैलीकाप्टर जॉयराइड कराया गया था. उल्लेखनीय है कि गतवर्ष 2022 में प्रावीण्य सूची में स्थान प्राप्त 125 मेधावी विद्यार्थियों को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के वादे के अनुरूप हेलीकॉप्टर में जॉय राईडिंग करायी गई थी।