पीएम आवास पूर्ण करने हितग्राहियों के घर-घर जाकर करें प्रोत्साहित: डॉ. ज्योति पटेल
० गौठानों में नियमित हो गोबर की खरीदी ० पामगढ़ जनपद पंचायत के सभाकक्ष में योजनाओं की सिलसिलेवार समीक्षा बैठक जांजगीर चांपा। जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. ज्योति पटेल ने गुरूवार को जनपद पंचायत पामगढ़ में गोधन न्याय योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), जीपीडीपी सहित अन्य विभागीय योजनाओं की सिलसिलेवार समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के हितग्राहियों के घर जाकर उन्हें प्रोत्साहित करते हुए आवास पूर्ण करने के निर्देश अधिकारियों, फील्ड ऑफीसरों को दिए। उन्होंने कहा कि आवास का कार्य समय सीमा के भीतर पूर्ण हो जाना चाहिए। इसके साथ ही गौठानों में नियमित रूप से गोबर की खरीदी सुनिश्चित की जाए। जिपं सीईओ ने […]



