अब यहां भी Facebook-Instagram पर शुरू हुई Blue Tick सर्विस, पे करनी होगी इतनी कीमत

नेशनल न्यूज़। सोशल मीडिया कंपनी मेटा भी ट्विटर की राह पर है। फेसबुक, इंस्टाग्राम और वॉट्सऐप चलाने वाली मेटा ने भी अब भारत में अपनी वेरिफिकेशन सर्विस शुरू कर दी है। जिसके लिए आपको ट्विटर की तरह पेमेंट करनी होगी। कंपनी के मुताबिक, भारत में एंड्रॉयड और iOS यूज़र्स को ब्लू टिक के लिए 699 रुपये प्रति महीना देना होगा। वहीं, कुछ महीनों में 599 रुपये प्रति महीने की दर से वेब पर भी वेरीफाइड सेवा शुरू हो जाएगी। कंपनी ने कहा, मेटा वेरिफाइड सर्विस भारत में इंस्टाग्राम और फेसबुक के लिए शुरू हो गई है। वेरिफाइड अकाउंट की सर्विस लेने के लिए फेसबुक-इंस्टाग्राम यूज़र्स को किसी सरकारी पहचान पत्र […]

DINNER SPECIAL RECIPIE: गार्लिक लच्छा पराठा

सामग्री आटा- 2 कप लहसुन की कलियां- 10 देसी घी- 3 चम्मच काली मिर्च पाउडर- आधा चम्मच हरी मिर्च- 3 (कटी हुई) अजवाइन- आधा चम्मच नमक- स्वादानुसार मक्खन- 1 चम्मच विधि ० लहसुन का लच्छा पराठा बनाने के लिए सबसे पहले सभी सामग्रियों को इकट्ठा कर लें और 10 लहसुन को छीलकर बारीक काट लें। अगर आप चाहें तो लहसुन को कद्दूकस भी कर सकती हैं। ० अब एक बाउल में कटा हुआ लहसुन, 3 हरी मिर्च, आधा चम्मच काली मिर्च पाउडर, आधा चम्मच अजवाइन और स्वादानुसार नमक डालकर अच्छी तरह से मिला लें। ० मसाले मिलाने के बाद एक बड़े बाउल में आटा छानें। अब मिश्रण और 1 चम्मच […]

आज का इतिहास 8 जून : अभिनेत्री डिंपल कपाड़िया, शिल्पा शेट्टी और रंगकर्मी हबीब तनवीर का जन्मदिन

1957 – भारतीय अभिनेत्री डिंपल कपाड़िया का जन्म 8 जून 1957 को हुआ, जो मुख्य रूप से हिंदी फिल्मों में दिखाई देती हैं। 1975 – भारतीय अभिनेत्री, व्यवसायी और पूर्व मॉडल शिल्पा शेट्टी कुंद्रा का जन्म 8 जून 1975 को हुआ। उन्होंने थ्रिलर मूवी, ‘बाज़ीगर’ से अपनी करियर की शुरुआत की थी। 1993 – भारतीय अभिनेता रणदीप राय का जन्म 8 जून 1993 को हुआ। जिन्होंने 2014 में चैनल वी के ‘ओ गुजरिया: बदलीं चल दुनिया’ में कबीर सिंधिया का किरदार निभाकर अपने अभिनय करियर की शुरुआत की। उन्हें सोनी टीवी के ‘ये उन दिनों की बात है’ में समीर माहेश्वरी के किरदार के लिए जाना जाता है। 1915 – […]

रायपुर शहर में योगमय वातावरण निर्माण की दिशा में एक और पहल ।

० हल्का तालाब मठपुरैना भाठागांव रायपुर में 41 वें नियमित निःशुल्क योगाभ्यास केन्द्र का हुआ शुभारंभ रायपुर। छत्तीसगढ़ योग आयोग के तत्वाधान में नगर निगम रायपुर में नियमित योगाभ्यास कार्यक्रम के अंतर्गत रायपुर शहर में योगमय वातावरण का निर्माण करने के उद्देश्य से रायपुर भाठागांव में 41 वे निःशुल्क नियमित योगाभ्यास केन्द्र का शुभारंभ ज्ञानेश शर्मा अध्यक्ष छत्तीसगढ़ योग आयोग के मुख्य आतिथ्य तथा रायपुर नगर निगम के वरिष्ठ पार्षद एवं एम आई सी सदस्य सतनाम पनाग के उपस्थिति में रायपुर नगर निगम के वार्ड क्रमांक 61 श्यामा प्रसाद मुखर्जी वार्ड के हल्का तालाब मठपुरैना रायपुर में किया गया। शुभारंभ कार्यक्रम में अध्यक्ष ज्ञानेश शर्मा जी ने कहा कि राज्य […]

राष्ट्रीय रोप स्किपिंग प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ ने की मेज़बानी

रायपुर। इंडियन रोप स्किपिंग एसोसिएशन द्वारा आयोजित राष्ट्रीय रोप स्किपिंग प्रतियोगीता 2023 दिनाक 3 से 5 जून महाराष्ट्र ( मुंबई) में आयोजित रही ! प्रतियोगिता में हमारे छत्तीसगढ के खिलाड़ीयो ने हर वर्ग में बाजी मारी | जिसमें 15 से भी अधिक राज्यो के खिलाड़ियों शामिल हुए थे। जिसमें पहले दिन जय कुमार पटेल को 1 गोल्ड एवं 1 ब्रॉन्ज मेडल और निलाभ पटेल को सिल्वर और अर्चना कन्नौजे को ब्रॉन्ज मेडल प्राप्त हुआ। दूसरे दिन वासुदेव पटेल ने गोल्ड, निलाभ पटेल को सिल्वर, योगेन्द्र ध्रुव को गोल्ड एवं ब्रॉन्ज, ओकेश पटेल को गोल्ड एवं ब्रॉन्ज, योगेन्द्र निर्मलकर को गोल्ड एवं सिल्वर हासिल हुआ। साथ वासुदेव पटेल विगत 6 सालो […]

हांगकांग में बेसबाल का हुनर दिखाकर अब कनाडा रवाना होगी अंजली

० बलरामपुर-रामानुजगंज जिले की एक छोटे से गांव से निकलकर इंडियन बेसबाल टीम में जगह की पक्की ० सहयोग के लिए शासन-प्रशासन का किया आभार व्यक्त रायपुर। जब आपके अंदर कुछ कर गुजरने को जुनून हो तो मुश्किल परिस्थितियां भी हौसलों को डिगा नहीं पाती और सफलता एक ना एक दिन आपके कदम जरूर चूमती है। इसे साबित किया है बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के ग्राम सिविलदाग में रहने वाली अंजली खलखो ने। आज वह अपनी प्रतिभा और कड़ी मेहनत के बदौलत इंडियन बेसबाल टीम से खेलकर देश और प्रदेश का नाम रोशन कर रही है। अंजली ने हाल ही में हांगकांग में आयोजित वूमेंस एशिया बेसबॉल चौम्पियनशिप में इंडियन टीम का […]

अत्यावश्यक सेवा संधारण को देखते हुए शासन ने पटवारियों के कार्य करने से इंकार किये जाने का किया प्रतिषेध

० छत्तीसगढ़ अत्यावश्यक सेवा संधारण तथा विच्छिन्नता निवारण अधिनियम 1979 की शक्तियों का प्रयोग करते हुए जारी किया गया आदेश रायपुर।विगत 15 मई से जारी पटवारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल के चलते आम जनता के राजस्व संबंधी कार्यों के निपटारे में काफी कठिनाई आ रही थी। राजस्व विभाग से जुड़ी अत्यावश्यक सेवाओं में हो रही बाधा के चलते शासन ने पटवारियों के कार्य करने से इंकार किये जाने का प्रतिषेध किया है। राज्य सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ अत्यावश्यक सेवा संधारण तथा विच्छिन्नता निवारण अधिनियम, 1979 की धारा 4 की उपधारा 1 तथा 2 में प्रदत्त शक्तियों को प्रयोग में लाते हुए राजस्व विभाग के पटवारियों के लिए यह आदेश जारी किया है। […]

आज का राशिफल 8 जून : गजकेसरी योग से आज इन 3 राशियों को मिलेगा शुभ लाभ

मेष राशिफल : काफी सुखद रहेगा दिन मेष राशि के लोगों के लिए आज का दिन काफी सुखद रहने वाला है। नौकरीपेशा लोग आज आज काफी आराम के मूड में रहने वाले हैं। लेकिन कोई अनपेक्षित कार्य नहीं कर पाएंगे। व्यापारी वर्ग आज कम समय में अधिक लाभ कमाकर प्रसन्न रहेगा। धन लाभ के साथ-साथ जन व्यवहार में भी वृद्धि होगी। महिलाएं आज आप अपनी इच्छाओं पर काबू रखेंगी और आत्मसंतुष्ट रहेंगी। घर में दोस्तों और रिश्तेदारों के आने से हलचल मची रहेगी। मनपसंद भोजन, वाहन सुख मिलेगा। आज भाग्य 96% आपके पक्ष में रहेगा। शिवलिंग पर दूध चढ़ाएं। वृषभ राशि : थोड़ा संभलकर रहें वृषभ राशि के लोगों को […]

सफलता की कहानी : गौठान में गोबर बेचकर अपूर्वा ने खरीदी स्कूटी

० गोबर से प्राप्त राशि से बच्चों की पढ़ाई, घर खर्च में कर रहीं सहयोग ० गौठान में स्व सहायता समूह आजीविका गतिविधियों से जुड़कर प्राप्त कर रहा आर्थिक लाभ जांजगीर-चांपा। अकलतरा विकासखण्ड की ग्राम पंचायत खटोला में श्रीमती अपूर्वा श्रीवास ने 35 हजार किलोग्राम गोबर बेचकर 70 हजार रूपए कमाए और इस राशि से उन्होंने इलेक्ट्रिक स्कूटी खरीद ली। इस स्कूटी से वह स्व सहायता समूह की बैठकों में सम्मिलित होती है, इसके अलावा बच्चों को घुमाने, परिवार की जरूरतों के समान लाने-ले जाने के साथ ही इसका उपयोग उनके पति भी करते हैं। अपूर्वा बताती हैं कि राज्य सरकार की गोधन न्याय योजना पशुपालकों के लिए सहायक सिद्द […]

रोजगार दिवस में श्रमिकों की समस्याओं का किया समाधान

० मनरेगा के दिशा-निर्देशों के साथ दी गई सामुदायिक, हितग्राही मूलक कार्यों की जानकारी जांजगीर-चांपा। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के माध्यम से गांव-गांव में रोजगार दिवस मनाया गया। इसके माध्यम से जॉबकार्डधारी परिवारों, ग्रामीणों की जॉबकार्ड, मजदूरी आदि को लेकर जो समस्याएं या प्रश्न सामने आए उनका समाधान मौके पर ही किया गया। इसके अलावा मनरेगा के दिशा-निर्देशों के साथ सामुदायिक एवं हितग्राही मूलक कार्यों से अवगत कराया गया। कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देशन एवं जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. ज्योति पटेल के मार्गदर्शन में प्रत्येक माह की 7 तारीख को रोजगार दिवस का आयोजन किया जा रहा है। इसी तारतम्य में जनपद […]