दिल्ली में सनसनी :जामिया नगर की एक फैक्ट्री में लकड़ी के बक्से में मिले दो बच्चों के शव, 5 जून से थे लापता

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में एक और सनसनीखेज घटना सामने आई। दिल्ली के जामिया नगर की एक फैक्ट्री में एक लकड़ी के बक्से से दो बच्चों के शव बरामद किए। दोनों बच्चों की उम्र 7 और 8 साल की है। बच्चे 5 जून से लापता थे। वहीं, इस मामले में दिल्ली पुलिस ने बताया कि थाना जामिया नगर में मकान नंबर एफ2 जोगा बाई एक्सटेंशन में दो बच्चों के शव मिलने की सूचना मिली थी। लकड़ी के एक पुराने बक्से में दो बच्चों के शव मिले हैं। मृतक अपने माता-पिता के साथ इसी मकान में रहता था, उसके पिता बलबीर प्रापर्टी पर गार्ड का काम करते थे। स्थानीय पूछताछ में […]

गौतम अडानी की नेटवर्थ में आई तेजी, एशिया के अमीरों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर पहुंचे

बिजनेस न्यूज़। अडानी ग्रुप ने 2.65 अरब डॉलर का कर्ज समय से पहले ही चुका दिया है। इससे ग्रुप के अधिकांश शेयरों में तेजी देखी जा रही है। इस तेजी की बदौलत ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी की नेटवर्थ में मंगलवार को तेजी आई और वह एशिया के अमीरों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर पहुंच गए। ब्लूमबर्ग बिलिनेयर इंडेक्स के मुताबिक उनकी नेटवर्थ में 16 करोड़ डॉलर की तेजी आई और वह दुनिया के अमीरों की लिस्ट में 18वें स्थान पर पहुंच गए। अब उनकी नेटवर्थ 61.8 अरब डॉलर पहुंच गई है। चीन के झोंग शैनशैन अब उनसे एक स्थान नीचे 19वें नंबर पर खिसक गए हैं। बोतलबंद पानी […]

IT RAID UPDATE:राजधानी और रायगढ़ के स्टील कारोबारियों के 22 ठिकानों पर IT की छापेमारी जारी

रायपुर। IT की टीम ने आज तड़के राजधानी और रायगढ़ के स्टील कारोबारियों में दो दर्जन ठिकानों पर छापेमारी की है। इनमें सालासार स्टील्स रायगढ़ के ही 22 ठिकाने बताए गए है। इनके अलावा सिघंल ग्रुप के भी आधा दर्जन घर दफ्तर में भी टीम ने दबिश दी है। इनमें से एक कारोबारी का प्रदेश के बड़े कांग्रेस नेता के साथ समधियाना रिश्ता बताया जा रहा है। संजय और अजय सिंघल इसके डायरेक्टर हैं।पूंजीपतरा स्थित सिंघल प्लांट, सालासर प्लांट, श्याम इस्पात और सिंघल एनर्जी शामिल हैं। इनके शंकर नगर, अवंति विहार, चौबे कालोनी के निवास पर भी जांच चल रही है। आयकर टीम सीआरपीएफ की सुरक्षा के साथ डटी हुई […]

कांकेर :सड़क निर्माण में लगी 5 गाड़ियों को नक्सलियों ने किया आग के हवाले

कांकेर। नक्सलियों ने पखांजूर क्षेत्र के छोटेबेटिया थाना अंतर्गत सितरम के आसपास सड़क निर्माण कार्य में लगी गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया। नक्सलियों ने 5 गाड़ियों में आग लगाई है. इसमें 2 ट्रक, 1 पोकलेन, 1 रोड रोलर, 1 पानी टैंकर शामिल है. सभी गाड़ियां राजमुंडा से कोपेंनगुंडा में चल रहे सड़क निर्माण में लगी थी. पखांजूर एसडीओपी रवि कुजूर ने बताया कि ”करीब 5 गाड़ियों में आगजनी की सूचना मिली है. अंदरुनी क्षेत्र होने के कारण ज्यादा जानकारी बाहर नहीं आ रही है.” हालांकि यह पहला मौका नहीं है जब नक्सलियों ने आगजनी की घटना को अंजाम दिया है. नक्सली सड़क निर्माण कार्य का विरोध करने के […]

मोदी केबिनेट में होने वाला है फेरबदल, हो रही है तैयारी

नेशनल न्यूज़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बहुप्रतीक्षित कैबिनेट फेरबदल से पहले अपने स्तर पर तैयारी कर रहे हैं। पी.एम.ओ. की रिपोर्ट बताती है कि तिथि की घोषणा तभी की जा सकती है जब चर्चा पूरी हो जाए। यह मोदी के अमरीका जाने से पहले या उनके लौटने के बाद हो सकता है। चूंकि मई, 2024 में लोकसभा चुनाव से पहले यह उनका अंतिम फेरबदल हो सकता है इसलिए व्यापक आंतरिक आकलन किया जा रहा है। दूसरे, भाजपा और तमाम केंद्रीय मंत्री 30 जून तक मोदी सरकार के 9 वर्ष पूरे होने का जश्न मनाने में जुटे हैं इसलिए संभावना है कि फेरबदल जुलाई में ही हो पाएगा। इस समय 29 कैबिनेट […]

SNACKS SPECIAL RECIPIE:पालक मोमोज

सामग्री मैदा- 2 कप स्वीट कॉर्न- आधा कप नमक- स्वादानुसार तेल-2-3 चम्मच लहसुन- बारीक कटा हुआ काली मिर्च- 2 चम्मच चिली फ्लेक्स-1 चम्मच मक्खन बनाने का तरीका ० इसे बनाने के लिए एक बाउल लें, इसमें मैदा डालें। ० अब इसमें नमक डालें और अच्छे से इसका डो बना लें। इस डो को रेस्ट के लिए छोड़ दें। ० इसके बाद एक बर्तन में पालक को अच्छे से साफ कर लें, और बारीक काट लें। ० फिर बारीक कटे हुए पालक (पालक की स्पेशल धबड़ी) को उबालने के लिए गैस पर रख दें। ० जब तक पालक उबल रहा है, जब तक आप लहसुन को अच्छे से साफ कर लें। […]

आज का इतिहास 7 जून : 1932 में भारतीय गणितज्ञ एम. एस. नरसिम्हन का जन्म हुआ था

1539 – 7 जून 1539 को चौसा के युद्ध में अफगान शेर शाह सूरी ने मुगल बादशाह हुमायूं को हराया। 1914 – भारतीय फ़िल्म निर्देशक, पटकथा लेखक, उपन्यासकार और उर्दू, हिंदी और अंग्रेज़ी भाषाओं के पत्रकार ख्वाजा अहमद अब्बास का जन्म 7 जून 1914 को हुआ। 1932 – भारतीय गणितज्ञ एम. एस. नरसिम्हन का जन्म 7 जून 1932 को हुआ। 1935 – भारतीय फ़िल्म अभिनेत्री श्यामा का जन्म 7 जून 1935 को हुआ। 1943 – भारतीय राजनेता रायपति संबाशिव राव का जन्म 7 जून 1943 को हुआ, जो 11वीं, 12वीं, 14वीं, 15वीं और 16वीं लोकसभा के सदस्य रहे थे। 1954 – भारतीय अभिनेता टिकू तलसानिया का जन्म 7 जून 1954 […]

आज का राशिफल 7 जून : चंद्रमा और बुध के गोचर से इस राशि को मिलेगा फायदा

मेष राशि: दिनभर रहेंगे व्यस्त मेष राशि वालों का आज का दिन काफी व्यस्त रहेगा। व्यावसायिक योजनाओं में अचानक परिवर्तन करना होगा। दिन की शुरुआत में काम की गति धीमी रहेगी, समय पर वादा पूरा न करने से व्यापारिक संबंध बिगड़ सकते हैं। किसी काम को लेकर कोई ठोस फैसला नहीं ले पाएंगे लेकिन जिस भी काम में निवेश करेंगे उसमें सफलता जरूर मिलेगी। दोस्तों के साथ किसी बात पर अनबन हो सकती है। रिश्तेदार आपके टालमटोल भरे व्यवहार से नाखुश रहेंगे। सायंकाल का समय किसी धार्मिक स्थल पर जाना पसंद करेंगे। आज भाग्य 62% आपके पक्ष में रहेगा। गणेशजी के सिर पर गुड़हल का फूल चढ़ाएं और सूखने पर […]

छत्तीसगढ़ में उच्च शिक्षा के लिए बेहतर हो रहा माहौल, एजुकेशन वर्ल्ड ऑटोनॉमस कॉलेज रैकिंग 2023-24 में राज्य के 6 कॉलेज टॉप 100 में

० दूरस्थ इलाकों में आसान हुई उच्च शिक्षा पाने की राह ० आवापल्ली, कुआकोण्डा, तोंगपाल जैसे अंदरुनी इलाकों में भी खुले महाविद्यालय 0 साढ़े 4 वर्षों में 192 से ज्यादा कॉलेजों का हुआ नैक मूल्यांकन ० 33 नए शासकीय महाविद्यालय खोले गए एवं 76 अशासकीय महाविद्यालय आरंभ रायपुर।पहले जिन क्षेत्रों में उच्च शिक्षा पाने के लिए विद्यार्थियों को मीलों चलना पड़ता था। आज वहां नवीन महाविद्यालय के बन जाने से उच्च शिक्षा की राह बेहद आसान हो गई है, अब उन्हें कई किलोमीटर का सफर तय नहीं करना पड़ता, क्योकि आवापल्ली, कुआकोण्डा, तोंगपाल जैसे दुर्गम क्षेत्रों में अब महाविद्यालय खुल चुके हैं। कुआकोण्डा का उदाहरण लें, दंतेवाड़ा जिले के इस […]

राजधानी एक्सप्रेस के ड्राइवर ने समय पर लगाया ब्रेक , बोकारो में टला ट्रेन हादसा

रांचीः झारखंड के बोकारो में मंगलवार की शाम संथालडीह रेलवे क्रॉसिंग के पास एक बड़ा रेल हादसा टल गया। रेलवे के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। दरअसल क्रॉसिंग के पास एक ट्रैक्टर रेलवे फाटक से उस समय टकरा गया जब वहां से नई दिल्ली-भुवनेश्वर राजधानी एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 22812) गुजर रही थी, लेकिन ट्रेन के चालक द्वारा समय पर ब्रेक लगाने से एक बड़ा हादसा टल गया। हादसा भोजूडीह रेलवे स्टेशन के पास संथालडीह रेलवे क्रॉसिंग पर हुआ और ट्रैक्टर रेलवे पटरी और फाटक के बीच फंस गया। दक्षिण पूर्वी रेलवे के आद्रा मंडल रेल प्रबंधक मनीष कुमार ने मीडिया से कहा, ‘‘ बोकारो जिले के भोजूडीह रेलवे स्टेशन […]