स्कूल शिक्षा विभाग के 2 अधिकारियों का हुआ तबादला, देखें आदेश की कॉपी

रायपुर। स्कूल शिक्षा विभाग ने 2 अफसरों का तबादला आदेश जारी किया है. आदेश के मुताबिक रायपुर के ज्वाइंट डायरेक्टर स्कूल एजुकेशन के. कुमार को बदल दिया है। उनकी जगह योगेश शिवहरे को नया ज्वाइंट डायरेक्टर अप्वाइंट किया गया है।

AMAZING FACTS:क्यों होते हैं सभी के कुलदेवी या कुलदेवता, क्या होता है है इनका महत्व

कुलदेवी या कुलदेवता किसी भी परिवार का प्रतिनिधित्व करते हैं। हिंदू धर्म में इन्हें विशेष रूप से पूजा जाता है और किसी भी शुभ अवसर जैसे शादी, नई बहू के आगमन, बच्चे के जन्म के समय और अन्य कई संस्कारों में कुल देवी या कुल देवता की पूजा की जाती है। उन्हें एक विशेष वंश या कुल के अधिष्ठाता देवता माना जाता है। कुलदेवी या कुलदेवता की अवधारणा हिंदू परंपराओं में देखी जाती है और ये अलग-अलग समुदायों के बीच भिन्न होती है। एक मुख्य बात ये आती है कि आखिर क्यों होते हैं हम सभी के कुल देवी या देवता होते हैं और इनकी पूजा का क्या महत्व है। […]

आज शुक्रवार : व्रत और पूजा के साथ ही इन उपायों से करें मां लक्ष्मी को प्रसन्न

शुक्रवार के उपाय और टोटके: शुक्रवार को मां लक्ष्‍मी की पूजा या फिर व्रत करने से आपके धन में वृद्धि होती है। इस पूजा के साथ मां लक्ष्‍मी को प्रसन्‍न करने के लिए आप कुछ छोटे-छोटे उपाय भी करें तो आपके सुख में दिन दूनी रात चौगुनी वृद्धि होगी। हम आपको बता रहे हैं कि कौन से उपाय करने पर मां लक्ष्‍मी आपसे प्रसन्‍न होकर आपके घर में प्रवेश करेंगी। लाल गुलाब का उपाय मां लक्ष्‍मी को लाल गुलाब बेहद प्रिय माना जाता है। लाल गुलाब से देवी लक्ष्मी की पूजा करें और देवी लक्ष्मी को खीर में शहद मिलाकर अर्पित करें और उसका भोग लगाएं। प्रसाद के रूप में […]

SUMMER SPECIAL RECIPIE:वाटरमेलन एंड स्ट्रॉबेरी स्मूदी

सामग्री 100 gms स्ट्रॉबेरी 1 शहद 150 ग्राम लो फैट दही 50 तरबूज, टुकड़ों में कटा हुआ टॉपिंग के लिए:1/4 चिया सीड्स वाटरमेलन एंड स्ट्रॉबेरी स्मूदी बनाने की वि​धि 1.सारी सामग्री को ब्लेंडर में डालकर ब्लेंड कर लें। 2.ब्लेंड की हुई स्मूदी को गिलास में डालें। 3.इस पर चिया सीड्स डालें, पीने से पहले चिया सीड्स को मिक्स कर लें।

मुख्यमंत्री आज बालोद, कबीरधाम और बिलासपुर जिले का करेंगे दौरा

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शुक्रवार 9 जून को बालोद, कबीरधाम और बिलासपुर जिले में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे।निर्धारित दौरा कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री श्री बघेल सुबह 11.25 बजे पुलिस ग्राउण्ड हेलीपेड रायपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा बालोद जिले के दल्ली राजहरा के लिए प्रस्थान करेंगे और अपरान्ह 12 बजे से वहां फुटबॉल ग्राउण्ड में आयोजित अखिल भारतीय हल्बा, हल्बी आदिवासी समाज का 83वां स्थापना दिवस एवं प्रतिभा सम्मान समारोह में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री कार्यक्रम पश्चात दल्ली राजहरा से दोपहर 1.05 बजे हेलीकॉप्टर से प्रस्थान कर दोपहर 1.50 बजे जिला मुख्यालय कवर्धा के न्यू पुलिस लाईन हेलीपेड पहुंचेंगे और वहां दोपहर 2 बजे से आयोजित नवीन हाईटेक बस स्टैण्ड का […]

आज का इतिहास 9 जून : आज ही आदिवासियों के भगवान बिरसा मुंडा का 1990 में हुआ था निधन

1899 – सिंडिकेट बैंक के संस्थापक निदेशक वामन श्रीनिवास कुडवा का जन्म 9 जून 1899 को हुआ। 1900 -आदिवासियों के भगवान बिरसा मुंडा का आज ही के दिन साल रांची की जेल में निधन हो गया था। 1912 – भारतीय फिल्म संगीतकार वसंत देसाई का जन्म 9 जून 1912 को हुआ, जिन्हें वी. शांताराम की दो आंखें बारह हाथ जैसी फिल्मों में उनके स्कोर के लिए सबसे ज्यादा याद किया जाता है। 1925 – यूपी के गाजीपुर की शिक्षाविद और समाज सुधारक सईदा फ़ैज़ का जन्म 9 जून 1925 को हुआ। 1931 – भारतीय राजनीतिज्ञ और लेखिका नंदिनी सत्पथी का जन्म 9 जून 1931 को हुआ। 1937 – भारतीय दार्शनिक […]

आज का राशिफल 9 जून : जानिए कैसा रहेगा आज आपका दिन

मेष राशि : कार्यक्षेत्र के मुद्दे सुलझेंगे मेष राशि के जातक आज आप कार्यक्षेत्र में व्यर्थ के झगड़ों को सुलझा लेंगे, आवश्यकता के अनुसार आमदनी सहज ही हो जाएगी, लेकिन, आपका असंतुष्ट स्वभाव आपका मन भटकाता रहेगा। आज के दिन सहयोगात्मक कार्य टालकर समय और धन की बर्बादी करने पर भी कार्य सिद्ध होने में संदेह रहेगा। कार्य क्षेत्र में पार्टनर या किसी अन्य से पैसों को लेकर बहस हो सकती है। आपके रूखे व्यवहार से घरेलू माहौल भी ख़राब रहेगा, किसी से मनमुटाव होगा भले ही आप वादे से मुकर जाएं। आज आपके सहयोग से अधिक विरोधी होंगे, धैर्य से दिन व्यतीत करें, यात्रा के बाद आपका स्वास्थ्य थोड़ा […]

नाम बदलने की सनक का शिकार मप्र

राकेश अचल सरकार के हर निर्णय का स्वागत करना सत्तारूढ़ दल की विवशता होती है। विरोध विपक्ष का जन्मसिद्ध अधिकार है।बची जनता , उसके ऊपर ये निर्णय थोपे जाते हैं। संगीत सम्राट तानसेन की जन्मस्थली ग्राम बेहट का नाम बदलने की मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की घोषणा ऐसी ही थोपी गई घोषणा है। तानसेन का मुरीद होने के कारण मै इस निर्णय का पुरजोर विरोध करता हूं। संगीत सम्राट तानसेन जिस गांव बेसट(ग्वालियर) में जन्मे थे उसे न तो मुगलों ने बसाया और न ही उसका नामकरण किसी मुस्लिम शासक ने किया। बेहट का नाम न अश्लील है और न उसके उच्चारण में कोई बाधा है।बेहट ने खुद कभी अपना […]

सीएम भूपेश बघेल के पिता नंदकुमार बघेल का हुआ सफलतापूर्वक आपरेशन

० श्री बालाजी हॉस्पिटल में किया गया बाइपोलर मॉड्यूलर हेमीआर्थोप्लास्टी आपरेशन रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पिता नन्दकुमार बघेल की तबियत अचानक खराब होने के कारण उन्हें राजधानी के मोवा स्थित श्री बालाजी सुपर स्पेशिलिटी हॉस्पिटल में भर्ती किया गया। जहां पर उनका इलाज किया जा रहा है। जानकारी अनुसार रात 12 बजे वह निवास पर गिर गये थे, जिससे उनके बांए पैर की हड्डी (नेक ऑफ फीमर बोन) फैक्चर हो गई। जिसके कारण सुबह 7 बजे उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती किया गया। जहां मेडिसिन, अर्थो, न्यूरो सर्जरी, के डाक्टरों की टीम ने पाया की लेफट फीमर बॉन फैक्चर है। जिसकी सर्जरी करने की सलाह दी गई। जांच के बाद […]

जिन बच्चों ने अपने नतीजों से छुआ आसमान, 10 जून को आसमान में करेंगे हेलीकाप्टर की सैर

० स्वामी आत्मानंद मेधावी छात्र प्रोत्साहन योजना अंतर्गत 10वीं और 12वीं की प्रावीण्य सूची में आने वाले विद्यार्थियों को कराई जाएगी जाय राइड रायपुर।छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल की वर्ष 2023 की दसवीं और बारहवीं की वार्षिक बोर्ड परीक्षा में प्रावीण्य सूची में जगह बनाने वाले विद्यार्थी 10 जून को हेलीकॉप्टर से जाय राइड करेंगे। बच्चों द्वारा की गई साल भर की कड़ी मेहनत के लिए उन्हें आसमान की सैर कराई जाएगी, साथ ही मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा इन विद्यार्थियों को प्रोत्साहन राशि एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि आसमान छूने की ख्वाहिश रखने वाले बच्चों के जाय राइड का हवाई रास्ता उस समय खुल गया, […]