TRANSFER BREAKING: प्रदेश में कई IAS अधिकारियों को किया गया इधर से उधर, देखें तबादला सूची –

रायपुर। राज्य शासन द्वारा भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के नवीन पदस्थापना आदेश जारी गया है। राज्य सरकार ने दो जिलों के कलेक्टरों समेत कई आईएएस अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदल दी हैं. देखें किसे मिली कहां की जिम्मेदारी –

अमेरिका में राहुल और मोदी को तवज्जो

राकेश अचल भारत के नेता सचमुच महान हैं। वे सात समंदर पार जाकर राजनीति करते हैं। अमेरिका में भारतीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से लेकर कांग्रेस के हीरो राहुल गांधी तक को तवज्जो दी जाती है क्योंकि अमेरिका आखिरकार एक लोकतांत्रिक देश है। व्यापार उसकी रगों में भी है। अमेरिका में इन दिनों राहुल गांधी विभिन्न मंचों से भारत सरकार, सत्तारूढ़ भाजपा पर राजनीतिक हमले कर रहे हैं। उधर अमेरिका ने प्रधानमंत्री मोदी को ‘ स्टेट डिनर ‘ पर आने का न्योता दिया है। मोदी जी अमरीकी संसद को भी संबोधित करेंगे और मुमकिन है कि वहां वे भारत- अमरीका रिश्तों पर बोलने के बजाय भाजपा और कांग्रेस के संबंधों […]

PM मोदी ने किसानों को दी खुशखबरी, केंद्र सरकार ने बढ़ाया धान का समर्थन मूल्य

नेशनल न्यूज़ । केंद्र सरकार की ओर से किसानों को राहत देते हुए कई फसलों पर एमएसपी में इजाफा किया गया है। ये बढ़ोतरी वित्त वर्ष 2023-24 की खरीफ की फसलों के लिए की गई है। मोदी सरकार की ओर से कैबिनेट मीटिंग में लिए गए फैसले के मुताबिक तुअर दाल की एमएसपी में 400 रुपये प्रति क्विटल की बढ़ोतरी की गई है, जबकि धान, मक्के और मूंगफली की एमएसपी में भी बढ़ोतरी की गई है। इससे देश में बड़े स्तरों पर किसानों को लाभ होगा और नई फसल के लिए अच्छे दाम मिल पाएंगे। सरकार ने खेती की बढ़ती हुई लागत को देखते हुए किसानों की हित में ये […]

जब मितान बन 5500 वां कार्ड लेकर कलेक्टर खुद पहुंचे हितग्राही के घर

० रायगढ़ नगर निगम में एक वर्ष में 5 हजार 500 आवेदनों का हुआ निराकरण ० एक कॉल पे तैयार होकर घर पर पहुंचा राशन कार्ड, हितग्राही ने कहा सोचा नहीं था कार्ड लेकर खुद आयेंगे कलेक्टर ० 5 जून को दिए दस्तावेज, 7 जून को डिलीवर हो गया कार्ड ० मुख्यमंत्री मितान योजना से 14545 पर कॉल कर घर बैठे मिल रही हैं नागरिक सुविधाएं रायपुर।छत्तीसगढ़ सरकार की मुख्यमंत्री मितान योजना से लोगों को घर बैठे ही अपने जरूरी प्रमाण पत्र और दस्तावेज बनकर मिल रहे हैं। रायगढ़ नगर निगम क्षेत्र में कबीर चौक निवासी ओमप्रकाश अग्रवाल ने राशन कार्ड बनवाने 14545 पर कॉल कर 5 जून को दस्तावेज […]

प्रदेश में 21 जून को समारोह पूर्वक मनाया जाएगा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

रायपुर।छत्तीसगढ़ में 21 जून को अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोह पूर्वक मनाया जाएगा। प्रदेश के शहरों और गांवों में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके माध्यम से ‘हर घर आंगन योग’ के संदेश को प्रोत्साहित किया जाएगा। छत्तीसगढ़ योग-आयोग के अध्यक्ष ज्ञानेश शर्मा से प्राप्त जानकारी के अनुसार शहरों और गांवों के प्रमुख स्थल पर जनप्रतिनिधियों और नागरिकों की अधिक से अधिक भागीदारी के साथ सामूहिक योग सत्र का आयोजन किया जाएगा। सार्वजनिक स्थानों पर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2023 मनाने के लिए सामान्य योग प्रोटोकॉल (सीवाईपी) के प्रदर्शन की व्यवस्था की जाएगी। साथ ही आंगनबाड़ी और वृद्धाश्रम, सार्वजनिक उपक्रमों, शासन के सभी विभागों के प्रमुख स्थानों में भी […]

छत्तीसगढ़ में हाथियों के मूवमेंट की हाईटेक मॉनिटरिंग,उदंती सीतानदी टाइगर रिजर्व में ग्रामीणों को मोबाइल पर मिल रहा है अलर्ट

० एआई आधारित ‘छत्तीसगढ़ एलीफेंट ट्रैकिंग एंड अलर्ट एप’ किया गया है विकसित रायपुर।छत्तीसगढ़ के जंगलों में हाथियों के मूवमेंट की हाईटेक मॉनिटरिंग शुरू कर दी गई है। इसके लिए एआई आधारित ‘छत्तीसगढ़ एलीफेंट ट्रैकिंग एंड अलर्ट एप’ विकसित किया गया है। पिछले 3 महिनों से उदंती सीतानदी टाईगर रिजर्व में इस ऐप का उपयोग किया जा रहा है। 10 किलोमीटर के इलाके में हाथियों के रियल टाईम मूवमेंट का अलर्ट ग्रामीणों केे मोबाइल पर सफलतापूर्वक भेजा रहा है। इस एप में ग्रामीणों के मोबाइल नंबर और जीपीएस लोकेशन का पंजीयन किया जाता है। जब एलीफैंट ट्रैकर्स द्वारा हाथियों के मूवमेंट का इनपुट एप पर दर्ज किया जाता है, तो […]

राजिम क्षेत्र के हर गांव में राजिम भक्तिन माता चौक निर्माण की मांग

राजिम। छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के उपाध्यक्ष भुनेश्वर साहू साहू समाज राजिम भक्तिन माता समिति के अध्यक्ष लाला साहू ने कहा कि राजिम भक्तिन माता सिर्फ साहू समाज नहीं बल्कि सर्व समाज की आराध्य देवी है धर्म नगरी राजिम का इतिहास राजिम भक्तिन माता की भक्ति गाथा से जुड़ी हुई है राजिम भक्तिन माता का नाम छत्तीसगढ़ ही नहीं बल्कि देश-विदेश तक प्रचारित है राजिम भक्तिन माता की त्याग तपस्या एवं भक्ति इतिहास में अमर है धर्म नगरी राजिम में राजिम भक्तिन माता विराजित है राजिम क्षेत्र से 50 -50 किलोमीटर दूर दूर तक साहू समाज कि बाहुलता है धर्म नगरी राजिम में राजिम भक्तिन माता की भव्य चौक निर्माण […]

शंभू शक्ति सेवा समिति ग्राम बांधा ने भाजपा प्रवेश संबंधी समाचार का किया खण्डन

नगरी। शंभू शक्ति स्वास्थ्य एवं सामाजिक सेवा संस्थान के प्रदेश अध्यक्ष दशरथ नेताम ने उनके भाजपा प्रवेश संबंधी समाचार का पुरजोर लिखित में खंण्डन किया है। बांधा निवासी बैद्यराज संघ के अध्यक्ष दशरथ नेताम एवं जय गढ़िया बाबा आदिवासी लोक नृत्य समिति के अध्यक्ष सेवाराम सोरी, उपाध्यक्ष घासीराम नेताम, सचिव रूपराय नेताम ने संयुक्त लिखित में बयान जारी कर बताया कि, हम लोगों ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण नही किया है। हमारी संस्था आदिवासी परंम्परागत प्रमाणित जड़ी बुटियों से ईलाज व उनका प्रचार-प्रसार किया जाता है। तथा परम्परागत रूप से आदिवासी नृत्य के माध्यम से आदिवासी संस्कृति का प्रचार-प्रसार कर जनमानस को जागृत किया जा रहा है। बुलाये […]

अखिल भारतीय नारी शक्ति संगठन “तेजस्विनी” तथा फेडरेशन ऑफ इंडियन प्रोफेशनल ब्यूटीशियन एंड ऑल इंडिया ब्यूटी पार्लर ऑर्गनाइजेशन ने ग्रीन थीम पर किया “पर्यावरण जन चेतना- जागरूकता , वृक्षारोपण का आयोजन

धमतरी। अखिल भारतीय नारी शक्ति संगठन “तेजस्विनी”तथा फेडरेशन ऑफ इंडियन प्रोफेशनल ब्यूटीशियन एंड ऑल इंडिया ब्यूटी पार्लर ऑर्गनाइजेशन (FIPB & AIBPO ) जिला इकाई धमतरी द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर धमतरी में ग्रीन थीम पर आधारित “पर्यावरण जन चेतना-जागरूकता कार्यक्रम, वृक्षारोपण तथा पौधा वितरण कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से- वीणा राशिद जिला संयोजिका “तेजस्विनी” नारी शक्ति संगठन धमतरी, सुशीला ठाकुर सह संयोजिका अभनपुर, कविता खान जिला सह संयोजिका एफ.आई.पी. बी., सरिता देवी सह संयोजिका , रेखा साहू,लक्ष्मी कंसारी,हर्षिता कंसारी,सुशीला ठाकुर,लता साहू,महेश्वरी साहू, भारती सोनवानी,चंद्रकांति नागे कांकेर जिला संयोजिका, प्रभा देवांगन,गायत्री साहू,अनिता ध्रुव,लोकेश्वरी देवांगन,प्रमिला साहू,लाभेश्वरी नेताम,भोज सिन्हा ,भूपेश्वरी रजक,यामिनी देवांगन ,भानुमति साहू,अनुराधा पटेल ,खुशबू जैन,आयशा […]

दक्षिणपूर्व अरब सागर के ऊपर बना चक्रवाती तूफान ‘बिपरजॉय’, कई राज्यों में अलर्ट जारी

नेशनल न्यूज़। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कहा कि दक्षिणपूर्व अरब सागर के ऊपर बना गहरे दबाव का क्षेत्र मंगलवार शाम चक्रवाती तूफान ‘बिपरजॉय’ में तब्दील हो गया। ‘बिपरजॉय’ नाम बांग्लादेश द्वारा दिया गया है। IMD ने एक बुलेटिन में कहा, ‘‘दक्षिण-पूर्व और आसपास के पूर्व-मध्य अरब सागर के ऊपर बना गहरे दबाव का क्षेत्र चार किलोमीटर प्रतिघंटे की गति के साथ लगभग उत्तर की ओर बढ़ा और एक चक्रवाती तूफान ‘बिपरजॉय’ में तब्दील हो गया। मौसम विभाग का अलर्ट केरल-कर्नाटक तटों और लक्षद्वीप-मालदीव इलाकों में छह जून और कोंकण-गोवा-महाराष्ट्र तट पर आठ से 10 जून तक समुद्र में बहुत ऊंची लहरें उठने की संभावना है। समुद्र में उतरे […]