राजधानी एक्सप्रेस के ड्राइवर ने समय पर लगाया ब्रेक , बोकारो में टला ट्रेन हादसा

रांचीः झारखंड के बोकारो में मंगलवार की शाम संथालडीह रेलवे क्रॉसिंग के पास एक बड़ा रेल हादसा टल गया। रेलवे के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। दरअसल क्रॉसिंग के पास एक ट्रैक्टर रेलवे फाटक से उस समय टकरा गया जब वहां से नई दिल्ली-भुवनेश्वर राजधानी एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 22812) गुजर रही थी, लेकिन ट्रेन के चालक द्वारा समय पर ब्रेक लगाने से एक बड़ा हादसा टल गया। हादसा भोजूडीह रेलवे स्टेशन के पास संथालडीह रेलवे क्रॉसिंग पर हुआ और ट्रैक्टर रेलवे पटरी और फाटक के बीच फंस गया। दक्षिण पूर्वी रेलवे के आद्रा मंडल रेल प्रबंधक मनीष कुमार ने मीडिया से कहा, ‘‘ बोकारो जिले के भोजूडीह रेलवे स्टेशन […]

राजिम की डाॅ. गुरप्रीत कौर ग्रेंड मिसेस बनी

रायपुर/राजिम (राजेन्द्र ठाकुर)। ड्रीम स्टुडियो वेंचर्स मेडिको द्वारा ग्रेंड इंडिया मेडिको दिवा 2023 के लिये उनके द्वारा अखिल भारतीय स्तर पर कार्यक्रम होटल एल बी नागपुर (महाराश्ट्र) में आयोजित कार्यक्रम में कौर मल्टीस्पेष्यलिटी हास्पीटल एवं नर्सिंग होम राजिम के डाॅ गुरप्रीत कौर ग्रेंड मिसेस के ताज, पुष्प गुच्छ के साथ शील्ड मेडल प्राप्त कर ग्रेंड मिसेस बनी। कार्यक्रम के आयोजन में गुजरात, महाराश्ट्र, हरियाणा व अन्य राज्यों से आये प्रतियोगियों ने इस प्रतिस्पर्धा में हिस्सा लिये, उक्त कार्यक्रम के आयोजन के दौरान कार्यक्रम के आयोजक समिति के लोगों द्वारा इस प्रतिस्पर्धा में देष के विभिन्न राज्यों से आये (पार्टीसिपेट) में इस प्रतिस्पर्धा 20 लोगों का फाईनलिस्ट के तौर पर आयोजनकर्ता […]

विश्व पर्यावरण दिवस: जिले में इस वर्ष 2 लाख से अधिक वृक्षारोपण करने का रखा गया लक्ष्य

० प्लास्टिक प्रदूषण के समाधान पर आयोजित किए जाएंगे जागरूकता कार्यक्रम रायपुर।जिले के तिल्दा विकासखंड में स्थित अदाणी पॉवर लिमिटेड (एपीएल), रायखेड़ा द्वारा पर्यावरण के संरक्षण तथा प्रकृति के प्रति समर्पण भाव रखने हेतु पर्यावरण जागरूकता पखवाड़ा अभियान का आयोजन किया जा रहा है। एपीएल के पर्यावरण, स्वास्थ्य तथा सुरक्षा विभाग द्वारा संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा जारी विश्व पर्यावरण दिवस 2023 की थीम “पारिस्थितिकी तंत्र के बहाली के लिए प्लास्टिक प्रदूषण का समाधान” की मुहिम के अंतर्गत 5 से 10 जून के बीच संयंत्र के कर्मचारियों के साथ साथ पास के ग्राम रायखेड़ा, गैतरा, चिचोली इत्यादि गांवों के शासकीय स्कूलों में विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जिनमें पर्यावरण संरक्षण […]

IT RAID BREAKING:राजधानी के सिंघल बिल्डिंग और दुर्ग, रायगढ़ के कारोबारियों के यहां IT ने मारे छापे

रायपुर।छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर, रायगढ़ और भिलाई में एक बार फिर कई जगहों पर आईटी का छापा पड़ा है.सूत्रों के अनुसार शंकर नगर स्थित सिंघल बिल्डिंग समेत रायपुर के कई जगहों पर छापेमारी की गई है. इसके अलावा आईटी की टीम दुर्ग, बिलासपुर रायगढ़ और नया रायपुर भी पहुंची है. शहर के खम्हारडीह, कबीर नगर, शंकर नगर समेत कई स्थानों पर आईटी के निरीक्षण जारी है.

विशेष लेख : महिलाओं की कार्यकुशलता को नई पहचान देने लागू की गई है राज्य महिला उद्यमिता नीति 2023-28

० उद्यम से जोड़ने के लिए लागू की गई है राज्य महिला उद्यमिता नीति 2023-28 ० नीति के तहत महिलाओं को उद्योग स्थापित करने के लिए वित्तीय सहायता (ऋण) देने का प्रावधान ० महिला कार्यबल में वृद्धि होने के साथ ही उद्योग एवं व्यापार में बढ़ेगी महिला उद्यमियों की सहभागिता मनोज सिंह, सहायक संचालक रायपुर।मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में राज्य सरकार ने महिलाओं की कार्यकुशलता को एक नई पहचान देने और उन्हें उद्यम से जोड़ने के लिए राज्य महिला उद्यमिता नीति 2023-28 लागू की है। इस नीति के तहत महिलाओं को उद्योग स्थापित करने के लिए वित्तीय सहायता (ऋण) देने का प्रावधान किया गया है। इससे महिला कार्यबल में […]

प्रेक्षक हैं निर्वाचन आयोग के प्रतिनिधि: आयुक्त ठाकुर राम सिंह

० निर्वाचन प्रेक्षकों को वीसी के ज़रिये दी गई जानकारी रायपुर।नगरपालिकाओं और त्रि स्तरीय पंचायतों के आम और उप निर्वाचन 2023 के लिए नियुक्त निर्वाचन प्रेक्षकों की आज छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग कार्यालय में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग रखी गई। दोपहर साढ़े 12 बजे से आहुत इस बैठक में निर्वाचन प्रेक्षक के तौर पर नियुक्त अधिकारियों को उनकी भूमिका, दायित्व और अधिकार इत्यादि के विषय में विस्तार से बताया गया। इस मौके पर राज्य निर्वाचन आयुक्त ठाकुर राम सिंह ने वीसी को संबोधित करते हुए कहा कि स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए आयोग प्रेक्षकों की नियुक्ति करता है। अतः यह प्रेक्षक आयोग के प्रतिनिधि के तौर पर काम करेंगे। उन्होंने […]

अंतर्राष्ट्रीय अभिलेखागार सप्ताह: छत्तीसगढ़ के महत्त्वपूर्ण अभिलेखों पर आधारित छायाचित्र प्रदर्शनी 9 जून तक

रायपुर।अंतर्राष्ट्रीय अभिलेखागार सप्ताह के तहत ‘छत्तीसगढ़ के महत्त्वपूर्ण अभिलेखों पर आधारित छायाचित्र प्रदर्शनी प्रारंभ हो गया है। प्रदर्शनी का उदघाटन संचालक श्री विवेक आचार्य ने 5 जून को किया, यह प्रदर्शनी 9 जून तक चलेगा। छायाचित्र प्रदर्शनी महंत घासीदास स्मारक संग्रहालय परिसर की कला वीथिका (आर्ट गैलेरी) में आयोजित है। प्रदर्शनी में 1952 में भारत के विभिन्न विलीनीकृत राज्यों जैसे रायगढ़ जशपुर, बस्तर, कांकेर, सरगुजा, नांदगाँव और कवर्धा के झंडों का चित्रमय विवरण, सारंगढ़, क्रांतिकुमार भारतीय द्वारा दिये गए वक्तव्य, स्वरचित कविता वीरों की होली‘ 22 नवंबर से 27 नवंबर 1933 तक गांधीजी के छत्तीसगढ़ में आगमन से संबन्धित दस्तावेज़, नगरी प्रचारणी के हीरक जयंती उत्सव पर मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री पं. […]

स्वास्थ्य, शिक्षा तथा रोजगार के क्षेत्र में हमने बड़ा काम किया है: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

० डड़सेना-कलार समाज ने भी छत्तीसगढ़ के विकास में निभाई महत्वपूर्ण भूमिका ० डड़सेना-कलार सामाज के शपथ ग्रहण समारोह में हुए शामिल मुख्यमंत्री ० डड़सेना-कलार समाज को सामुदायिक भवन निर्माण हेतु 50 लाख रुपये देने की घोषणा रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज केशकाल विकासखंड के ग्राम बेड़मा में आयोजित डड़सेना-कलार सामाज के संभाग स्तरीय शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए। उन्होंने मां दंतेश्वरी, भगवान सहस्त्रबाहु, बहादुर कलारिन और छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र पर माल्यर्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान डड़सेना-कलार समाज के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल को समर्थन मूल्य में 65 प्रकार की वनोपज खरीदी के लिए महुए के फूल से तौलकर आभार जताया। साथ ही […]

ओडिशा रेल हादसा : करीब 40 शवों पर एक भी चोट के निशान नहीं,करंट लगने से हुई मौत

नेशनल न्यूज़। ओडिशा के बालासोर में हुए ट्रेन हादसे में कोरोमंडल एक्सप्रेस से बरामद करीब 40 शवों पर किसी तरह की चोट का निशान नहीं पाया गया है और माना जा रहा है कि उनकी मौत करंट लगने से हुई है। राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने यह जानकारी दी है। बालासोर में जीआरपी थाने में दर्ज प्राथमिकी में संकेत दिया गया है कि ऊपर से जा रहे तारों के दुर्घटना के बाद टूटने और उनके कुछ डिब्बों में फंसने की वजह से यात्रियों को करंट लगा। पुलिस उपनिरीक्षक पी कुमार नायक ने प्राथमिकी में कहा कि कई यात्रियों की मौत चोट लगने और ऊपर से जा रहे तारों के संपर्क […]

UGC नेट के लिए आज से रजिस्ट्रेशन आज से शुरू, जानें कब होगी परीक्षा

एजुकेशन न्यूज़। सहायक प्रोफेसर के रूप में नियुक्ति मानदंडों के तहत राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (नेट) का आयोजन 21 फरवरी से 10 मार्च, 2023 तक होगा। एनटीए के एक अधिकारी ने बताया कि कम्प्यूटर आधारित राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (नेट) 83 विषयों में आयोजित की जायेगी। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के अध्यक्ष एम जगदीश कुमार ने कहा कि राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) को नेट परीक्षा आयोजित करने का दायित्व विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने सौंपा है। यह परीक्षा भारतीय विश्वविद्यालयों एवं कालेजों में भारतीय नागरिकों के सहायक प्रोफेसर और जूनियर रिसर्च फेलो बनने के लिये पात्रता निर्धारित करती है। उन्होंने कहा, ‘एनटीए द्वारा जूनियर रिसर्च फेलो के दिसंबर संस्करण और सहायक प्रोफेसर […]